'बिग बॉस 20' में बीती रात कंटेट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल 'वीकेंड का वार' में दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए। उनकी एंट्री को लेकर लंबे समय से बज था और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी एंट्री के साथ ही शो से उनके बाहर होने की खबरें भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। घर में कदम रखते ही जहां एक तरफ नकुल ने लड़कियों को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान पर सफाई दी और खुद को फेमिनिस्ट बताया। इसी बीच बताया जा रहा है कि रविवार देर रात घर में हाथापाई हुई है, जिसे लेकर नकुल धुल को तत्काल 'घर से बेघर' कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला?
नकुल ढुल ने अपने विवादित बयान पर दी सफाई
कुछ महीने पहले नकुल ढुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लड़कियों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो में नकुल देर रात घर से बाहर निकलने पर लड़कियों के डर का मजाक बनाते और उनके बारे में बेहत असंवेदनशील भाषा बोलते दिख रहे थे। इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इस तथाकथित प्रैंक वीडियो पर शो में कदम रखते ही नकुल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उस वीडियो में जो उन्होंने कहा था कि वह लड़कों को यह मैसेज देना चाह रहे थे कि उन्होंने लड़कियों को इतना डरा रखा है कि वह सुरक्षित फील नहीं कर पाती हैं। उनकी मानें तो उनका इरादा लड़कियों के लिए गलत कमेंट करने का नहीं था, लेकिन वीडियो को इस तरह से दिखाया गया कि उन पर केस हो गया।
'बिग बॉस 20' से बाहर हुए नकुल ढुल?
बिग बॉस की अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज को रिपोर्ट्स की मानें तो 'वीकेंड का वार' में शो का हिस्सा बने नकुल धुल का रविवार देर रात (बीती रात) कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू से जोरदार झगड़ा हुआ। दरअसल, नकुल और काजी कुछ बात कर रहे थे, जिसके बाद काजी, स्काउट का मजाक बनाने लगे और फिर नकुल बीच में कूद पड़े। इसके बाद नकुल और स्काउट एक तरफ हो गए व दोनों ने काजी से बहस की। गुल्लू ने वहां झगड़े को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ गया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 WKV: काजी को मिला सलमान का साथ, यंग-स्काउट को फटकार; वाइल्ड कार्ड एंट्री पलटेगी पूरा गेम?
इस वजह से नकुल को किया गया एलिमिनेट
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो गुल्लू, स्काउट-नकुल और काजी के बीच की बहस को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नकुल ने उन्हें धक्का दे दिया। बिग बॉस के घर में हाथापाई करने के चलते नकुल को बाहर कर दिया गया है। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
नकुल ढुल कौन हैं?
नकुल धुल एक एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह उन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाने जाते हैं और हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कई मीम्स और कटाक्ष वीडियोज पोस्ट करते हैं और उनके कई स्टेटमेंट्स पर खूब बवाल हो चुका है।
यह भी पढ़ें- Jatin Pratap Singh कौन हैं? Bigg Boss 20 में वाइल्ड कार्ड बनकर बढ़ा सकते हैं घरवालों की मुश्किलें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
