'बिग बॉस 20' में पहले वीकेंड के वार के बाद अब घर का तापमान और बढ़ता दिख रहा है। वीकेंड का वार भले ही मस्ती-मजाक से भरा हुआ था, लेकिन अब घर के माहौल में एक बार फिर टेंशन बढ़ता नजर आ रहा है। मंडे (14 सितंबर) के एपिसोड में घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ और तीन कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे व माही विज के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिला है। किचन में इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच जबरदस्त घमासान हुआ और दोनों एक-दूसरे को खूब भला-बुरे कहते दिखे। चलिए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट प्रोमो में क्या खास है?
माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार झगड़ा
'बिग बॉस 20' के हालिया प्रोमो में आम्रपाली दुबे और माही विज किचन में झगड़ते हुए दिख रहे हैं। दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग होती है। आम्रपाली गुस्से में माही विज से कहती हैं कि घर में कोई उनका नौकर नहीं बैठा है। वहीं माही विज कहती हैं कि मैं इनके लिए रोऊंगी...दो मिनट में खत्म कर दूंगी मैं इनको। किचन में खाने को लेकर शुरू हुआ यह झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ जाता है। जहां कुछ घरवाले माही विज को शांत कराने की कोशिश करते हैं, वहीं कुछ घरवाले आम्रपाली दुबे को सपोर्ट करते दिखते हैं। इस प्रोमो से साफ है कि कल का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है।
नॉमिनेशन में बिग बॉस ने पलटा गेम
इस हफ्ते के नॉमिनेशन में बिग बॉस ने पूरा खेल पलट दिया है। घर के सदस्यों के एक बड़ा नियम तोड़ने की वजह से बिग बॉस ने सजा के तौर पर नॉमिनेशन प्रक्रिया को खारिज कर दिया। घरवालों के नॉमिनेट करने के बाद बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि वह नॉमिनेशन की प्रक्रिया को खारिज कर रहे हैं, क्योंकि घर के सदस्यों ने शो का सबसे बड़ा नियम तोड़ा है। इसके बाद बिग बॉस एक क्लिप दिखाते हैं, जिसमें यंग, स्काउट, आसिफ और रोहैद नॉमिनेशन डिस्कस कर रहे होते हैं। इसे नियम का उल्लंघन बताते हुए बिग बॉस घरवालों के नॉमिनेशन को कैंसिल करके रोहैद, आसिफ और स्काउट को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। घर के कप्तान होने की वजह से यंग इस दंड से बच जाते हैं।
आसिफ खान और उदिति सिंह के बीच लड़ाई
शो में आसिफ और उदिति सिंह के बीच भी तल्खी नजर आ रही है। उदिति, ईशा और लव से बात कर रही होती हैं, तभी आसिफ आकर उदिति की पीठ पर मस्ती में मारते हैं। उदिति को यह बात पसंद नहीं आती है और वह इसे लेकर काफी बवाल करती हैं। उन्होंने कहा कि आसिफ उनके दोस्त नहीं हैं और उनके बीच कोई हंसी-मजाक का रिश्ता नहीं है, ऐसे में आसिफ ने उन्हें जान-बूझकर मारा है।
यह भी पढ़ें- 'ये बिग बॉस वाली गेम मत खेलो...', Bigg Boss 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा; अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच बहस
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- नहीं सुनूंगी आपकी बकवास
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
