'बिग बॉस 20' में इन दिनों घर में जमकर हंगामे देखने को मिल रहे हैं। बीती रात के एपिसोड (Bigg Boss 20 Episode 31) में घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर घमासान देखने को मिला और आखिर में 8 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर शब्दों के तीर बरसाते नजर आए। अमन गांधी-लव गिल और काजी-स्काउट के बीच जोरदार बहस भी देखने को मिली। लेटेस्ट प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क की झलक देखने को मिल रही है और यह काफी ज्यादा दिलचस्प है। चलिए आपको बताते हैं कि घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन से सदस्य नॉमिनेट हुए हैं और कैप्टेंसी टास्क में क्या कुछ खास होने वाला है?

नॉमिनेशन में बदले रिश्तों के समीकरण

बिग बॉस ने बॉक्सिंग-थीम वाला नॉमिनेशन टास्क रखा था, जिसमें हर घरवाले को दो कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना था, उनकी तस्वीरें पंचिंग बैग पर लगानी थीं और मैरी कॉम को एक पंच मारकर नॉमिनेशन को पक्का करना था। इस टास्क में घरवालों के बीच के रिश्तों को एक रियलिटी चेक मिला। एक-दूसरे को नॉमिनेट करते वक्त घरवालों ने दोस्ती, मनमुटाव और गेमप्ले को इसकी वजह बताया। उदिति ने अपनी कप्तानी की पावर का इस्तेमाल करके सीधे मैरी कॉम को नॉमिनेट किया। टास्क के आखिर में काजी अमन, माही, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया।

काजी ने कनिका को दी सफाई

बीती रात के एपिसोड में काजी ने कनिका के साथ चल रहे मतभेद को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने समझाया कि उनका फ्लर्ट करने का कोई इरादा नहीं था। बायोलॉजी और लॉलीपॉप का जिक्र बातचीत के दौरान ही आया था और उनका कोई गलत मतलब नहीं था। वह कभी भी अपनी हद पार करना नहीं चाहते थे। काजी ने कनिका से दोबारा माफी मांगी और यह भी दोहराया कि उनका फ्लर्ट करने का एक परसेंट भी इरादा नहीं था।

स्काउट और यंग की टिप्पणी पर लव ने आम्रपाली से की बात

लव, आम्रपाली से यह कहती हुई नजर आईं कि यंग डीएसए और स्काउट के बीच हुई बातचीत से उसे बुरा लगा। यंग डीएसए और स्काउट ने बातचीत के दौरान कहा था घर के अंदर बने रिश्ते अस्थायी होते हैं, जबकि असली रिश्ते घर के बाहर बनते हैं। लव ने यह भी कहा कि उसे समझ नहीं आया कि इस तुलना में गर्लफ्रेंड का जिक्र क्यों किया गया, जबकि घर के अंदर बने रिश्ते दोस्त, बहन या भाई जैसे होते हैं।

कैप्टेंसी टास्क में होगा घमासान

लेटेस्ट प्रोमो में घर में कैप्टेंसी टास्क होता दिख रहा है। घर में एक न्यूज रूम का सेटअप बनाया गया है और अलग-अलग मुद्दों पर डिबेट हो रही है। आसिफ शो के एंकर हैं। पहला मुद्दा काजी के लॉलीपॉप वाले कमेंट का है और इस पर काफी बहस होती नजर आती है। प्रोमो में काजी और स्काउट के बीच एक बार फिर तनातनी देखने को मिली है, दोनों के बीच बहस धक्का-मुक्की तक पहुंच गई और घरवाले बीच-बचाव करते दिखे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar