'बिग बॉस 20' में शुरुआत से ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में लगातार नए-नए हंगामे हो रहे हैं और पहले हफ्ते के नॉमिनेशन भी हो गए हैं। कल (8 सितंबर) के एपिसोड में नॉमिनेशंस हुए और साथ ही कैप्टेंसी टास्क भी हुआ। पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि, इस सीजन में एक बड़ा ट्विस्ट भी है। इस बार हर कंटेस्टेंट्स के पास दो वरदान यानी दो लाइफलाइन हैं, तो ऐसे में हर कंटेस्टेंट्स को दो मौके मिलेंगे। ऐसे में जिस सदस्य को कम वोट मिलेंगे, उसे बिग बॉस वरदान देकर रोक लेंगे या फिर वह घर से बेघर हो जाएगा, यह देखना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन-से चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं?
इन चार कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार
'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते कनिका मान, उदिति सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इस बार नॉमिनेशंस कंफेशन रूम में नहीं, बल्कि ओपन यानी सभी कंटेस्टेंट्स के सामने हुए थे। आखिर में इन चारों कंटेस्टेंट्स को सबसे ज्यादा वोट मिले और ये घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस वीक नो एलिमिनेशन होगा यानी कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा। यहां एक बड़ा ट्विस्ट यह भी है कि इस सीजन की थीम वरदान है यानी हर कंटेस्टेंट्स को दो मौके मिलेंगे। शो के प्रीमियर एपिसोड में ही इस बात का जिक्र किया गया था कि इस बार कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफलाइन होंगी और इसलिए उन्हें बिना डर के खुलकर अपना गेम दिखाना है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- नहीं सुनूंगी आपकी बकवास
पहले ही हफ्ते मजबूत नजर आ रहे हैं ये खिलाड़ी
शो को शुरू हए अभी तीन ही दिन हुए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी से मजबूती से अपना गेम खेल रहे हैं। अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर और माही विज शो में दमदार कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। घर में दो ही दिनों में कई बड़े झगड़े देखने को मिले हैं। यहां तक कि कैंप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और युंग डीएसए के बीच जमकर गाली-गलौच और बहसबाजी हुई। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में शो में क्या बड़े ट्विस्ट आते हैं और कौन-से कंटेस्टेंट्स आगे निकलते हैं?
यह भी पढ़ें- Arishfa Khan कौन हैं? बिग बॉस 20 में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, इंस्टाग्राम पर हैं 29 मिलियन फॉलोअर्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
