छठ पूजा शुरू होने वाला है। जैसे ही यह त्योहार आता है, यूपी और बिहार के लोगों को अपने घर-गांव की याद आने लगती है। जॉब या काम के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग यही चाहते हैं कि इस बार छठ अपनी फैमिली के साथ मनाएं, लेकिन घर जाने का प्लान बनाते ही सबसे बड़ी परेशानी ट्रेन टिकट को लेकर होती है, क्योंकि इस दौरान हर कोई घर जाता है। इससे ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती है।
ऐसे में कई लोग टिकट कंफर्म न होने पर घर जाने का प्लान ही कैंसल कर देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है, तो आप दूसरे ऑप्शंस भी ट्राई कर सकती हैं।
छठ पूजा पर कैसे पहुंचें अपने घर?
हम आपको 3 आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप छठ पूजा पर अपने घर पहुंच जाएंगी।
image credit- magnific
1. सीधी ट्रेन न मिले तो 2 ट्रेनें बदलकर जाएं घर
कई बार ऐसा होता है कि घर जाने के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिल पाती है। ऐसे में आप कनेक्टिंग ट्रेन यानी रास्ते में ट्रेन बदलकर ट्रैवल कर सकती हैं। आसान शब्दों में कहें तो, पूरी ट्रिप एक ही ट्रेन से करने के बजाय बीच के किसी बड़े स्टेशन तक की टिकट लें और फिर वहां से अपने शहर की दूसरी ट्रेन पकड़ लें। जैसे, अगर आपको दिल्ली से सीधे दरभंगा या सहरसा की ट्रेन नहीं मिल रही, तो पहले दिल्ली से पटना या पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक की टिकट देख लें। फिर वहां से अपने शहर जाने वाली दूसरी ट्रेन ले लें। बस ध्यान रखें कि दोनों ट्रेनों के टाइम में कम से कम 2 से 3 घंटे का गैप जरूर हो, ताकि पहली ट्रेन लेट भी हो तो दूसरी न छूटे।
2. अपने शहर के बजाय पास के किसी बड़े जंक्शन की टिकट देखें
कई बार आपके छोटे शहर या गांव के स्टेशन तक की ट्रेन में टिकट नहीं मिलता है। ऐसे में आप अपने घर के पास वाले किसी बड़े रेलवे स्टेशन या जंक्शन तक की टिकट चेक कर सकती हैं। बड़े जंक्शन के लिए ट्रेनें आसानी से मिल जाती हैं। वहां पहुंचने के बाद आप लोकल ट्रेन, बस या टैक्सी से अपने घर तक पहुंच सकती हैं। बस टिकट बुक करने से पहले यह जरूर पता कर लें कि उस बड़े जंक्शन से आगे जाने के लिए बस या गाड़ी आसानी से मिलेगी या नहीं।
3. ट्रेन की टिकट न मिले तो बस का ऑप्शन चुनें
अगर हर तरह से कोशिश करने के बाद भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल रही, तो बस से जाने का प्लान बना लें। छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर सरकारी और प्राइवेट बस कंपनियां कई स्पेशल बसें चलाती हैं। कई बार बस से सीधे अपने शहर पहुंचना ट्रेन से भी आसान होता है। बस इतना ध्यान रखें कि टिकट बुक करने से पहले बस का रूट, टाइम और कहां उतारेगी, यह अच्छे से चेक कर लें।
image credit- magnific
सफर पर निकलने से पहले इन बातों को ध्यान में रखें
अगर आप छठ पूजा पर घर जाने का प्लान बना रही हैं, तो ट्रैवल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे-
- अगर दो ट्रेनें बदलकर जा रही हैं, तो दोनों के बीच 2 से 3 घंटे का समय जरूर रखें।
- पास के किसी बड़े जंक्शन तक की टिकट ले रही हैं, तो वहां से घर पहुंचने का तरीका पहले ही पता कर लें।
- बस से घर जा रही हैं तो सीट और चलने का सही समय पहले ही कंफर्म कर लें।
- अगर बस या ट्रेन कुछ भी नहीं मिल रहा है, तो आप कैब या ट्रैवल बुकिंग एप्स भी देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- IRCTC Ticket Booking: क्या है रेलवे की डायनेमिक प्राइसिंग? जानें इससे बचने और पैसे बचाने के तरीके
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
