पेट पेरेंट्स अपने पालतू जानवरों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। वे कहीं भी जाते हैं, तो अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को घर पर अकेला छोड़ने के बजाय अपने साथ लेकर जाना पसंद करते हैं। अधिकतर लोग सड़क मार्ग या हवाई सफर के मुकाबले ट्रेन से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रैन में सफर के दौरान लोगों के मन में यह सवाल आता आता है कि क्या वे अपने पेट्स के लिए पूरा फर्स्ट एसी (First AC) कूप या केबिन बुक कर सकते हैं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं रेलवे के इस खास नियम के बारे में।

पेट्स के लिए फर्स्ट एसी कूप बुकिंग

आप अपने पेट के साथ यात्रा करने के लिए फर्स्ट एसी का कूप या केबिन बुक करवा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ खास निर्देशों का पालन करना पड़ेगा।

रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर आप पेट्स कूप या केबिन में ले जाना चाहती हैं, तो फर्स्ट एसी का पूरा 2-बर्थ कूप या 4-बर्थ केबिन बुक कराना होगा।
ऐसा इसीलिए ताकि बाकि यात्रियों को एलर्जी या परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं आप सिंगल टिकट बुक करती हैं और आपके साथ कोई दूसरा यात्री होता है, तो ऐसी स्थिति में पेट्स के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलती है। 

बुकिंग के समय इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप पेट्स के लिए पूरा कूप बुक कर रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

  • ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद आप रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस जाएं या रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर अपने पेट के लिए टिकट कटवाएं।
  • ट्रेन में पेट को ले जाने के लिए अधिकृत पशु चिकित्सक (Veterinary Doctor) का फिटनेस सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • अगर आपके पेट्स को संक्रामक बीमारी है या उसे रेबीज का टीका नहीं लगा है, तो इसपर रोक लग सकती है।
  • आप अपने साथ पालतू जानवर के लिए भोजन, पानी और उसके आराम करने के बिछावन की व्यवस्था खुद ही करें।
  • भले ही आपका कूप पूरा बुक हो, लेकिन ट्रेन के गलियारों या अन्य कोचों में पेट को खुला छोड़ने की अनुमति नहीं होती है।
  • ट्रेन में चढ़ने के बाद टीटीई को अपने पेट का पार्सल टिकट जरूर दिखाएं ताकि वे आपके अलॉटेड कूप को कन्फर्म कर सकें। 

निष्कर्ष: अगर आप भी कहीं घूमने जा रही हैं और अपने पालतू जानवरों को अपने साथ ट्रैन में लेकर जाना चाहती हैं, तो आप पूरा फर्स्ट एसी कूप बुक कर सकती हैं। बीएस इस लेख में बताई गई कुछ खास जरूरी बातों का ध्यान रखें। यात्रा से पहले डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट, पार्सल काउंटर से टिकट और दूसरे यात्रियों की फैसिलिटी का ध्यान जरूर रखें।यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

image credit: freepik