'अरे तुम्हारा फेवरेट कलर तो पिंक होगा....', 'गुलाबी तो लड़कियों का रंग है...', आपने अक्सर इस तरह की बातें सुनी होंगी। इसके पीछे की वजह भले ही किसी को पता हो या न पता हो, लेकिन इतना जरूर पता है कि गुलाबी रंग लड़कियों का सिग्नेचर कलर है या फिर पिंक कलर लड़कियों के लिए रिजर्व है। यहां तक कि बेबी शॉवर और बच्चों की बर्थडे पार्टीज में भी लड़कियों के लिए पिंक और लड़कों के लिए ब्लू रंग का इस्तेमाल किया जाता है। क्या कभी आपने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? क्या आपको पता है कि एक वक्त पर गुलाबी रंग लड़कों की पहचान हुआ करता था और लड़कों की वार्डरोब में इतराता था, वहीं लड़कियां भी नीला रंग पहनना पसंद करती थीं, फिर आखिर कब और कैसे गुलाबी 'महिलाओं का रंग' बन गया? चलिए आपको बताते हैं।

लड़कियों का नहीं...लड़कों का रंग माना जाता था गुलाबी

आज भले ही लड़के गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से कतराते हों या अगर कोई लड़का पिंक कलर पहने तो उसे यह कहकर चिढ़ाया जाता हो कि तुमने तो लड़कियों वाला रंग पहना है, लेकिन एक वक्त पर पिंक कलर लड़कों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। फर्स्ट वर्ल्ड वॉर से पहले वेस्टर्न देशों में बच्चों को आमतौर पर सफेद रंग के कपड़े पहनाए जाते थे। उसके बाद जब डाई चलन में आई, तो धीरे-धीरे बच्चों के कपड़ों में रंग भरने लगे। इसके बाद बच्चों के कपड़ों में धीरे-धीरे गुलाबी और नीले रंग को शामिल किया जाने लगा। हालांकि, तब गुलाबी रंग को लड़कों के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था और ऐसा माना जाता था कि यह रंग ताकत, पुरुषत्व और हिम्मत का होता है, ऐसे में यह लड़कों को ज्यादा सूट करेगा। वहीं उस समय पर नीले रंग को कोमलता और सुंदरता से जोड़कर देखा जाता था, इसलिए इसे लड़कियों का रंग माना जाने लगा था।

कैसे पिंक बना लड़कियों का रंग?

इस चलन की शुरुआत बीसवीं शताब्दी की शुरुआत से हुई थी, उस वक्त दुकानदारों ने खिलौनों और कपड़ों को बेचने के लिए उनके रंगों को जेंडर से जोड़ना शुरू कर दिया। 1940–50 के दशक में कई दुकानदार गुलाबी को लड़कियों और नीले को लड़कों का रंग बताकर ऐड करने लगे थे। मार्केटिंग के इस तरीके ने भी काफी हद तक पिंक कलर को लड़कियों का रंग बना दिया। 1950 में अमेरिका में पहली महिला मैमी आइजनहावर ने एक उद्घाटन में पिंक कलर पहना और धीरे-धीरे यह फैशन का हिस्सा बनने लगा। द बॉय और पिंकी ना की दो पेंटिंग्स ने भी गुलाबी को लड़कियों और नीले को लड़कों का कलर बनाने में मदद की।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।