पहले जहां महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल था। वहीं आज वे हर एक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। आज हम एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने राजस्थान के छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक का ऐतिहासिक सफर तय करके इतिहास रच दिया। हम बात कर रहे हैं मेजर नव्या शेखावत की, जो द्रौपदी मुर्मू की सहायक के रूप में कार्यरत हैं और इस पद पर आसीन होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं। नीचे लेख में पढ़ें इनकी प्रेरणादायक कहानी।
राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं नव्या शेखावत
नव्या शेखावत राजस्थान के सीकर जिले के केरपुरा गांव की रहने वाली हैं। इन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त परीक्षा पास करने के बाद भारतीय सेना में प्रवेश लिया।
इस बाद उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला गैर-तकनीकी पाठ्यक्रम की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया और बाद में चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, नव्या को सेना सेवा कोर (एएससी) में कमीशन प्राप्त हुआ।
कुछ वर्षों में वे मेजर के पद तक पहुंच गईं। इसके बाद साल, 2026 में राष्ट्रपति की एडीसी के रूप में उनकी नियुक्ति, उनकी कमीशन सेवा शुरू करने के लगभग पांच साल बाद हुई।
इसे भी पढ़ें- ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं ड्राइवर की बेटी नेहा कांडपाल, पिता का नाम किया रोशन
राष्ट्रपति की सहायक प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला का खिताब
राष्ट्रपति की सहायक प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। मेजर शेखावत भारतीय सेना की पहली महिला हैं जिन्होंने राष्ट्रपति के एडीसी का पद संभाला है, लेकिन वे राष्ट्रपति के एडीसी दल में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी नहीं हैं। यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर ही को प्राप्त है, जो 2025 में राष्ट्रपति की पहली महिला एडीसी बनीं।
भारतीय सेना में महिलाओं का प्रवेश वर्ष
महिलाओं ने 1992 में शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से भारतीय सेना में प्रवेश करना शुरू किया। नीतिगत बदलावों और ऐतिहासिक न्यायिक हस्तक्षेपों के माध्यम से उनके अवसरों का विस्तार हुआ। 2020 में, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सेवारत योग्य महिला अधिकारियों को उनके पुरुष समकक्षों के समान शर्तों पर स्थायी कमीशन के लिए विचार किया जाना चाहिए, जिससे सेना के भीतर उनके कैरियर के अवसरों में काफी विस्तार हुआ।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं IAS Simrandeep Kaur? जिन्हें UPSC में 3 बार मिली असफलता, चौथे प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यकीनन इस बात पर कोई शक नहीं है कि महिलाएं आज हर एक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram(the best motivational)
