हर वीकेंड पर बच्चों का घर से बाहर भागने और मॉल या रेस्टोरेंट जाने की जिद करना एक आम समस्या बन चुका है। कई बार पैरेंट्स वर्किंग होते हैं और वे वीकेंड पर घर पर रहकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन बच्चों के पैर घर पर नहीं टिकते। जब घर पर रहना बच्चों को एक सजा जैसा लगने लगता है, तो पैरेंट्स को सोचने की जरूरत है। ऐसे में कुछ बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे हर वीकेंड बाहर जाने की जिद क्यों करते हैं और इससे कैसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बच्चे हर वीकेंड बाहर जाने की जिद क्यों करते हैं?

जब बच्चे पूरे हफ्ते स्कूल और ट्यूशन में रहते हैं, तो वीकेंड पर वे कुछ नया करना चाहते हैं। अगर घर पर उन्हें कोई अच्छी एक्टिविटी नहीं मिलती, तो वे बोर होने लगते हैं।

 

सोशल मीडिया के इस दौर में बच्चे अपने दोस्तों को हर वीकेंड बाहर घूमते या महंगे रेस्टोरेंट में पार्टी करते देखते हैं। उन्हें लगता है कि घर पर रहकर वे जीवन का सारा मजा छोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - मायके की याद और ससुराल की जिम्मेदारी के बीच बैलेंस कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर वर्किंग पैरेंट्स पूरे हफ्ते बच्चों को समय नहीं दे पाते। बच्चे इस कमी को पूरा करने के लिए वीकेंड पर बाहर जाने का दबाव बनाते हैं ताकि उन्हें माता-पिता का पूरा ध्यान मिल सके।

बच्चों की इस आदत को घर पर रहकर कैसे संभालें?

वीकेंड पर बच्चों को बाहर ले जाने की जगह घर पर ही कुछ पेंट्रेस्टी और मजेदार एक्टिविटीज प्लान करें। आप उनके साथ मिलकर बिना गैस जलाए कोई टेस्टी डिश बना सकते हैं या लिविंग रूम में टेंट लगाकर कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।

बच्चों को घर के पास के किसी पार्क में ले जाएं जहां वे साइकिल चला सकें, दौड़ सकें या कोई आउटडोर गेम खेल सकें। 

इसे भी पढ़ें - मेरी तरह क्या आपके पति भी फैमिली फंक्शंस में आपको साथ लेकर नहीं जाते? जानें डील करने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb