इस बार राखी पर अगर आप कुछ अलग तरह की फोटो बनाना चाहती हैं, तो AI आपके काफी काम आ सकता है। इसे आप रक्षाबंधन पर जिस तरह की कमांड देंगी, यह उसी तरह की फोटो बनाकर आपको देगा। इस कमांड को ही AI Prompts कहते हैं, जिसे Gemini समझता है और आपको अलग इमेज बनाकर देता है। राखी पर अगर आप साड़ी, हल्की ज्वेलरी और राखी की सजावट वाली तस्वीरें बनाना चाहती हैं, तो प्रोम्प्ट भी इसी तरह का देना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राखी के AI Prompts के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Prompt 1- राखी के लिए AI प्रॉम्प्ट्स
मेरी दी हुई फोटो को यूज करके एक फोटो बनाए, जिसमें रक्षाबंधन पर बहन प्यार से अपने भाई को मिठाई खिला रही है। भाई मिठाई खाते हुए हंस रहा है और दोनों के चेहरे पर सच्ची खुशी दिख रही है। बहन ने सुंदर सा सलवार सूट पहना हुआ है और भाई ने अच्छा सा कुर्ता पहना है। भाई की कलाई पर राखी साफ दिखाई दे रही है। पास में एक सुंदर सी पूजा की थाली रखी है, जिसमें राखी, रोली, दिया और मिठाई है। घर का माहौल रक्षाबंधन की खुशी से भरा हुआ है और हल्की सजावट भी है। खिड़की से आती धूप दोनों के चेहरे पर पड़ रही है। फोटो बिल्कुल असली लगे, चेहरे और भाव नेचुरल हों, स्किन और बालों की डिटेल साफ दिखे। ऐसा लगे जैसे किसी अच्छे DSLR कैमरे से ये प्यारा पल अचानक कैप्चर किया गया हो।
Prompt 2- भाई-बहन के लिए AI प्रॉम्प्ट्स
हमारी फोटो के साथ रक्षाबंधन की एक फोटो बनाओ, जिसमें भाई अपनी बहन को एक सुंदर सा गिफ्ट देकर सरप्राइज कर रहा है। बहन गिफ्ट देखकर बहुत खुश और थोड़ी हैरान हो रही है, उसके चेहरे पर सच्ची खुशी साफ दिखाई दे रही है। भाई भी मुस्कुराते हुए दोनों हाथों से बहन को गिफ्ट दे रहा है। दोनों ने अच्छे भारतीय कपड़े पहने हुए हैं और भाई की कलाई पर राखी बंधी हुई है। पीछे रक्षाबंधन की पूजा की थाली, फूल, मिठाई और हल्की-सी सजावट दिखाई दे रही है। पूरा माहौल घर जैसा, प्यारा और खुशियों से भरा हुआ हो। फोटो बिल्कुल नेचुरल लगे, दोनों के चेहरे और एक्सप्रेशन असली हों, हाथ-पैर और उंगलियां सही दिखें, स्किन और बालों की डिटेल साफ हो। लाइटिंग सॉफ्ट हो, पीछे का बैकग्राउंड हल्का ब्लर हो।
Prompt 3- राखी स्पेशल AI प्रॉम्प्ट्स
रक्षाबंधन पर भाई-बहन घर में साथ बैठकर बिल्कुल बचपन के दिनों की तरह मस्ती कर रहे हैं। दोनों जमीन पर बैठे हैं और बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही है। राखी बांधते समय दोनों खूब हंस रहे हैं और भाई मजाक-मजाक में अपनी बहन को छेड़ रहा है। पास में मिठाई और रक्षाबंधन के गिफ्ट रखे हुए हैं। दोनों ने सुंदर कपड़े पहने हैं। पूरा माहौल घर जैसा और खुशियों से भरा हुआ है। फोटो में दोनों की हंसी और आपसी प्यार बिल्कुल नेचुरल दिखना चाहिए, ऐसा लगे कि उस पल की अचानक फोटो खींची गई है। चेहरे, बाल, स्किन और हाथ एकदम असली दिखें। खिड़की से आती हल्की रोशनी हो, रंग नेचुरल हों और पीछे का बैकग्राउंड थोड़ा धुंधला हो।
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 AI Prompts से बनाएं भाई-बहन की तस्वीरें, Gemini से फोटो बनाना है आसान
Prompt 4- राखी के खूबसूरत AI फोटो प्रॉम्प्ट्स
एक फोटो बनाओ जिसमें रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद भाई और बहन एक-दूसरे को प्यार से गले लगा रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी के साथ थोड़ा इमोशनल एहसास भी दिख रहा है। बहन ने सुंदर सा सूट पहना है और भाई ने क्रीम रंग का कुर्ता पहना हुआ है। भाई की कलाई पर राखी साफ दिखाई दे रही है। पास में राखी की थाली रखी है, जिसमें मिठाई, दिया और पूजा का सामान है। पीछे घर को फूलों से हल्की-सी सजावट की गई है और माता-पिता दोनों को देखकर प्यार से मुस्कुरा रहे हैं। खिड़की से आती हल्की धूप पूरे माहौल को और प्यारा बना रही है। फोटो बिल्कुल नेचुरल और असली लगे, जैसे किसी ने उस भावुक पल को अचानक कैमरे में कैप्चर कर लिया हो। भाई-बहन के चेहरे के एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज एकदम नेचुरल हों। स्किन, बाल, हाथ और कपड़ों की डिटेल साफ और रियल दिखे। पीछे का बैकग्राउंड हल्का ब्लर हो और रंग भी बिल्कुल नेचुरल हों।
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: राखी बांधते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सही नियम
Prompt 5- रक्षाबंधन के रियलिस्टिक AI प्रॉम्प्ट्स
रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई को प्यार से माथे पर लाल टीका लगा रही है और उसकी आरती कर रही है। भाई खुशी से उसके सामने बैठा है। दोनों ने सुंदर भारतीय कपड़े पहने हुए हैं और भाई की कलाई पर राखी बंधी हुई है। बहन के हाथ में सजी हुई पूजा की थाली है, जिसमें दिया, रोली, राखी और मिठाई रखी है। आसपास फूलों से हल्की-सी सजावट है और पूरा घर रक्षाबंधन की खुशियों से भरा हुआ लग रहा है। फोटो बिल्कुल नेचुरल और असली लगे, जैसे घर में किसी ने उस प्यारे पल की फोटो खींच ली हो। दोनों के चेहरे पर सच्ची खुशी और अपनापन दिखे। चेहरे, आंखें, बाल, स्किन, हाथ और उंगलियां एकदम रियल दिखें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- gemini
