राधाष्टमी के मौके पर लड़कियां राधा रानी का लुक क्रिएट करने के लिए हजारों रुपये खर्च करती हैं। मगर आप Gemini पर Radha Rani Ai Prompt डालकर अपनी साधारण तस्वीर को श्री राधे के जैसा बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल अपनी सही फोटो और सही प्रॉम्प्ट की जरूरत होगी। आज के इस लेख में हम आपको अलग-अलग Radha Ashtami Radha Rani Look Ai Prompt के बारे में बताने जा रहे हैं।
राधा रानी फोटो के लिए AI Prompt
Prompt 1-
मैंने जो तस्वीर दी है उसकी शक्ल में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं करना। मेरी तस्वीर को राधा रानी के जैसा बनाएं। खूबसूरत जंगल में 'रास लीला' का दृश्य है, जहां मैं राधा रानी फूलों से सजे एक सुंदर झूले पर बैठी हैं। उन्होंने चमकदार पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है, जो हवा में हल्का लहरा रहा है। उनके आसपास मोर नाच रहे हैं, आसमान में तारे चमक रहे हैं, चारों तरफ एक दिव्य रोशनी फैली है और हल्की-हल्की धुंध छाई हुई है। यह पूरी तस्वीर बिल्कुल असली (फोटो जैसी) और बहुत बारीकी से बनाए। देखने में वास्तविक तस्वीर जैसा लगे।
Prompt-2-
मेरी तस्वीर को राधा रानी जैसा बनाओ, जिसमें शांत और अलौकिक फोटो हो। साथ ही मैं पूरी तरह से ताजे फूलों से बने गहने पहने हैं। ताजे सफेद मोगरे और गुलाबी कमल की पंखुड़ियों से बना एक नाजुक मुकुट, फूलों वाले मैचिंग झुमके, छोटे पीले गेंदे और ऑर्किड से बना फूलों का एक सुंदर हार और फूलों के बाजूबंद पहने हैं। हल्के पीले रंग का ऑर्गेंजा लहंगा पहना है और वे धीरे से मुस्कुरा रही हैं। दृश्य वृंदावन की हरियाली जैसा लगे, जहां सुबह की हल्की धुंध और पेड़ों से छनकर आती दिव्य सूर्य की किरणें हैं। नोट: हाइपर-रियलिस्टिक, सिनेमैटिक लाइटिंग, 8k रिजॉल्यूशन।
Prompt-3
बरसाना स्टाइल में राधा रानी की सुंदर 3D फोटो। उन्होंने चमकीला गुलाबी और सुनहरा सिल्क का लहंगा पहना है, जिस पर भारी कढ़ाई की गई है। माथे पर मोतियों की चमकती चंद्रिका और गले, कान व हाथों में ताज़े चमेली और गेंदे के फूलों के गहने हैं। चेहरे पर दिव्य चमक है, हल्की धूप आ रही है और फोटो बेहद साफ और असली जैसी (8K) दिख रही है।
Prompt- 4
मेरे बचपन की तस्वीर को राधा रानी के लाली रूप का प्यारा और एकदम असली चित्रण बनाओ। मुलायम कमल के फूल पर बैठी हैं, उन्होंने हल्के रंग का छोटा सा लहंगा और फूलों से बने छोटे-छोटे गहने पहने हैं, और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मासूमियत है। उनके चारों ओर एक सौम्य दिव्य आभा है, शांत तालाब में कमल की पंखुड़ियां तैर रही हैं, और आस-पास एक सुखद और स्वर्गीय रोशनी है। यह 8k रिजॉल्यूशन वाला एक बेहतरीन कलाकृति जैसा दृश्य है।
Prompt-5
मेरी तस्वीर को राधा रानी के लुक जैसा बनाएं, जो सूर्यास्त के सुनहरे समय में बाहर खड़ी है। पारंपरिक रॉयल ब्लू रंग का लहंगा पहना है जिस पर बारीक सुनहरी जरदोजी कढ़ाई की गई है और साथ में हल्के बेज रंग का पारदर्शी दुपट्टा ओढ़ा है। उसके बाल एक लंबी, साइड-ब्रैड (चोटी) स्टाइल में बंधे हैं और सफेद चमेली के फूलों (गजरा) से सजाए गए हैं। उसने पारंपरिक कुंदन ब्राइडल ज्वेलरी पहनी है, जिसमें लेयर्ड नेकलेस, मांग-टीका, झुमके और चूड़ियां शामिल हैं। बैकग्राउंड में वॉटर लिली वाली शांत नदी, नारंगी सूर्यास्त के आसमान की परछाई और प्राचीन भारतीय मंदिर की घाट दिखाई दे रही है। वार्म सिनेमैटिक लाइटिंग, शैलो डेप्थ ऑफ फील्ड, 8k रिजॉल्यूशन, बहुत ज्यादा डिटेल वाली और फोटो जैसी असल तस्वीर।
Radha Ashtami Radha Look AI Promots में बदलाव करना होगा तो क्या करें?
अगर आप राधाष्टमी राधा रानी लुक में अगर आप बदलाव करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप अपने हिसाब से प्रॉम्प्ट में चेंज कर सकती हैं।
- अगर आप अपनी तस्वीर राधा रानी के यमुना घाट जैसा बनाना चाहती हैं, तो प्रॉम्प्ट में यमुना या नदी मेंशन करें।
- कपड़ों में बदलाव के लिए आप अपने हिसाब से रंग और कपड़ों में परिवर्तन कर सकती हैं।
- अगर आप फूलों से सजी धरा जोड़ना चाहती हैं, तो प्रॉम्प्ट में यह लाइन एड करें।
- अगर पोज पसंद नहीं आ रहा है, तो झूला झूलते हुए, बांसुरी को देखते हुए, फूल चुनते हुए, पूजा करते हुए और आईने में श्रृंगार करते हुए, अपने हिसाब से सेट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 AI Prompts से फोटो बनाना हुआ आसान, Gemini पर पंडाल में उत्सव मनाते हुए क्रिएट करें तस्वीरें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- gemini
