घर से बाहर निकलने के बाद आमतौर पर लड़कियां पीजी में रहती हैं। यहां एक जो सबसे बड़ी दिक्कत आती है वह है सामान को अरेंज करके रखना है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीजी में एक कमरे में कभी-कभी दो तो कभी 3 बेड लग होते हैं, जिसमें से केवल बेड एक लोग का होता है। ऐसा ही हाल अलमारी और रूम के हिस्से का भी होता है। अपना सामान कहीं पर भी नहीं रख सकते हैं। अब ऐसे में समझ नहीं आता है कि छोटे से कमरे में कपड़े, किताबें, मेकअप, फुटवियर और पर्सनल केयर का सामान को कैसे रखें कि सारा कुछ आसानी से सेट हो जाए और सामान मैसी सा न लगे।
खासकर वर्किंग विमेन और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के पास रोज-रोज सफाई का वक्त नहीं होता, लेकिन थोड़े से स्मार्ट वर्क और कुछ आसान तरीकों की मदद से आप ऑर्गनाइज कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें 5 ऑर्गनाइजेशन हैक्स जो आपकी लाइफ को आसान बना देंगे।
वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल करें
जब कमरे में फर्श पर जगह कम हो, तो दीवारों और दरवाजों का रुख करें। बाजार में या ऑनलाइन बहुत ही सस्ते ओवर-द-डोर हैंगर्स और पौच मिलते हैं, जिन्हें आप अपने कमरे या वॉशरूम के दरवाजे के पीछे टांग सकती हैं।
इनमें आप अपनी सैंडल्स, मोजे, हेयर ड्रायर, कंघी या रोजमर्रा का छोटा-मोटा सामान रख सकती हैं। इसके अलावा, वार्डरोब के अंदर हैंगिंग शेल्फ का इस्तेमाल करके आप कपड़े रखने की जगह को दोगुना कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बेडरूम की सजावट के ये सीक्रेट्स इंटीरियर डिजाइनर भी नहीं बताएंगे, जानिए कम पैसे में कैसे मिलेगा नया लुक
कॉन्डो स्टाइल क्लॉथ फोल्डिंग
अगर आपकी अलमारी कपड़ों से ठसाठस भरी रहती है और एक कपड़ा निकालने पर सारे कपड़े गिर जाते हैं, तो कपड़ों को रखने का तरीका बदलिए। कपड़ों को एक के ऊपर एक लादकर रखने के बजाय, उन्हें खड़ा करके रखना शुरू करें। जब आप टी-शर्ट्स, जींस या कुर्तियों को छोटे रोल या रेक्टेंगल शेप में मोड़कर दराज या बॉक्स में लाइन से रखती हैं, तो न सिर्फ जगह बचती है, बल्कि आपको सारे कपड़े एक नजर में साफ दिखाई दे जाते हैं।
बेड के नीचे की जगह को बनाएं सीक्रेट स्टोरेज
पीजी के कमरों में अमूमन बॉक्स वाले बेड नहीं होते, बल्कि सिंपल फ्रेम वाले बेड होते हैं जिसके नीचे काफी खाली जगह होती है। इस जगह को धूल खाने के लिए छोड़ने के बजाय, यहां प्लास्टिक के चपटे और लंबे स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल करें।
इन बॉक्स में आप अपने विंटर क्लॉथ्स, एक्स्ट्रा बेडशीट, तौलिये या वो सामान रख सकती हैं जो रोज काम नहीं आता।
मल्टीपर्पज बास्केट्स और ऑर्गनाइजर्स का इस्तेमाल
छोटे-छोटे सामान जैसे मेकअप, दवाइयां, क्लिप्स, और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पूरे कमरे में फैल जाते हैं। इनसे रखने के लिए अलग-अलग साइज की प्लास्टिक या कपड़े की बास्केट्स खरीदें। अपनी स्टडी टेबल या ड्रेसिंग एरिया पर इन बास्केट्स को रखें और हर बास्केट का काम तय कर दें जैसे एक बास्केट सिर्फ मेकअप के लिए, दूसरी सिर्फ चार्जर और ईयरफोन के लिए।
इससे सामान गुम भी नहीं होगा और टेबल हमेशा सेट रहेगी। अगर आप ऑर्गनाइजर नहीं खरीदन चाहती हैं, तो आप टूटे कप और प्लास्टिक बॉक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्लिम और ट्रांसपेरेंट शू रैक्स
लड़कियों के पास फुटवियर का अच्छा-खासा कलेक्शन होता है हिल्स, स्नीकर्स, स्लीपर्स और ऑफिस बेलीज। इन्हें कमरे के कोने में फैलाने के बजाय एक स्लिम, दीवार के सहारे टिकने वाला शू रैक लें। अगर हो सके तो ट्रांसपेरेंट शू बॉक्स का इस्तेमाल करें, जिन्हें आप एक के ऊपर एक स्टैक करके रख सकती हैं।
किताब रखने के लिए करें फ्लोटिंग शेल्व्स का इस्तेमाल
दीवार पर लगने वाले छोटे-छोटे लकड़ी या प्लास्टिक के फ्लोटिंग शेल्व्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। इन्हें आप अपनी स्टडी टेबल या बेड के ऊपर दीवार पर लगा सकती हैं। इससे फर्श की जगह बिल्कुल खाली रहती है और दीवार का सही इस्तेमाल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- Living Room की दीवारों पर लगवाएं ये Mirror Designs, कमरा दिखेगा काफी बड़ा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, personal image
