तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष मानते हैं। हर भारतीय घर के आंगन या बालकनी में यह पौधा जरूर रखा होता है। लोग इसकी न केवल नियमित रूप से पूजा करते हैं बल्कि इसके औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल सेहत के लिए भी क्या जाता हैं, लेकिन कई बार हमारी एक छोटी सी लापरवाही हरे-भरे पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है। मुझसे भी एक ऐसी ही बड़ी भूल हुई, जिसने मेरे प्यारे तुलसी के पौधे की ग्रोथ को पूरी तरह रोक दिया और वह धीरे-धीरे मुरझाने लगा। जानते हैं इस भूल के बारे में...
मुझसे हो गई यह बड़ी गलती
मेरे घर में बहुत सारे पेड़-पौधे हैं, जिनमें से तुलसी का पौधा मेरा सबसे पसंदीदा है। मैं रोज सुबह उसकी पूजा करती हूं और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में इसकी पत्तियों का उपयोग भी करती हूं। एक बार मैंने नोटिस किया कि मेरे तुलसी के पौधे का विकास अचानक रुक गया है और उसकी हरी-भरी पत्तियां पीली पड़कर मुरझाने लगी हैं।
जब मैंने गहराई से ध्यान दिया, तो समझ आया कि जब भी मुझे चाय या काढ़े के लिए पत्तियों की जरूरत होती थी, मैं एक-एक पत्ती तोड़ने के बजाय पूरी की पूरी डाली ही तोड़ देती थी। ऐसा करने से डाली के साथ-साथ उसकी मंजरी भी टूट जाती थी। डाली को इस तरह बेरहमी से तोड़ने के कारण पौधे को गहरा शॉक लगा, उसकी नई शाखाएं आना बंद हो गईं और वह सूखने लगा।
पत्तियां तोड़ते समय क्या न करें?
- तुलसी के पौधे से कभी भी पत्तियों को खींचकर या पूरी डाली को मरोड़कर नहीं तोड़ना चाहिए। जब आप एक साथ पूरी टहनी तोड़ देते हैं, तो पौधे का मुख्य हिस्सा डैमेज हो जाता है, जिससे नए पत्तों का आना रुक जाता है।
- आप नाखून से खरोंचकर भी पत्तियों को न तोड़ें तोड़ें इससे भी पौधे में फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
पौधे को हरा-भरा रखने के क्या करें?
तुलसी के पौधे को स्वस्थ और घना बनाने के लिए पौधे पर मंजरी जैसे ही आने लगे, तो उसे समय-समय पर ऊपर से पिंच करके हटाते रहें। मंजरी के रहने से पौधा अपनी पूरी ऊर्जा बीज बनाने में लगा देता है, जिससे उसकी उम्र कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें - मॉनसून की तेज हवाओं से पौधों को टूटने से बचाने के लिए पुरानी बोतलें आएंगी काम, जानें कैसे?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
