क्या आपको पता है कि मां लक्ष्मी का रूप क्रिएट करने के लिए अब आपको महंगी ज्वेलरी, मेकअप और कपड़ों की जरूरत नहीं है? आप अपनी सामान्य फोटो की मदद से  मां लक्ष्मी जैसी तस्वीर बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल Maa Lakshmi Ai Prompt की जरूरत पड़ेगी। इस Google Gemini पर डालकर Goddess Lakshmi AI Images बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे 5 एआई प्रॉम्प्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

मां लक्ष्मी एआई प्रॉम्प्ट(Google Gemini Maa Lakshmi Ai Prompots)

Prompt-1

मेरी तस्वीर को सुंदर और चमकते हुए सुनहरे मंदिर में, पानी में खिले हुए कमल के फूल पर माता लक्ष्मी के बैठने जैसा बनाएं। मैंने लाल रंग की सुंदर रेशमी साड़ी, चमकता हुआ मुकुट और प्यारे-प्यारे गहने पहने हैं। मेरी चार भुजाएं (हाथ) हैं और एक हाथ से बर्तन में सोने के सिक्के गिर रहे हैं। चारों तरफ कमल की पंखुड़ियां बिखरी हैं और बहुत ही प्यारा, असली दिखने वाला सुनहरा प्रकाश (लाइट) फैल रहा है। ध्यान रहे कि तस्वीर के फेशियल एक्सप्रेशन सटीक रहे ताकि मैं वास्तविक और रियल लगूं।

Prompt-2

सुंदर और शांत झील बनाएं। झील के बीच में पानी पर तैरते हुए एक गुलाबी कमल के फूल पर मैं लाल साड़ी और चुनरी और गोल्डन आभूषण पहने हुए जैसे मां गजलक्ष्मी का रूप हाथ हो। मेरे हाथ में सुनहरे काम (जरी) वाली बहुत ही सुंदर हरे रंग की साड़ी पहनी है। मेरे दोनों तरफ दो सजे-धजे सफेद हाथी खड़े हैं। वे हाथी अपनी सूंड में सोने के कलश (घड़े) पकड़े हुए हैं और उनसे मां पर धीरे-धीरे पवित्र पानी की धारा गिरा रहे हैं। पानी पर कुछ छोटे-छोटे फूल तैर रहे हैं। सुबह की सुनहरी और शांत धूप खिल रही है और मां के पीछे एक चमकता हुआ प्रकाश (प्रभामंडल) है। तस्वीर को साफ, असली और शानदार (8k) DSLR quality दिखनी चाहिए, लेकिन ध्यान दें कि तस्वीर पोस्टर जैसी न लगे। वास्तविक तस्वीर जैसा लगे जैसे कि वह रियल कैमरे वाली जैसे लगे।

Prompt- 3

मेरी तस्वीर को देवी धैर्य लक्ष्मी का शानदार की तस्वीर बनाएं, जिसमें वे आठ भुजाओं वाली हैं और उन्होंने गहरे लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक सोने के आभूषण पहने हुए हैं। प्रतीकात्मक दिव्य अस्त्र और कमल के फूल धारण किए हैं। साथ ही नाटकीय बिजली, पीछे से आती सुनहरी चमक, मंदिर के खंभों की पृष्ठभूमि, सिनेमैटिक कंपोजीशन और शानदार 3D  विस्तृत चित्रण है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे के फेशियल एक्सप्रेशन सेम हो लेकिन चेहरे पर हल्की और दिव्य  मुस्कान हो।

 

Prompt-4

मेरी तस्वीर को मां लक्ष्मी के देवी विद्या लक्ष्मी के रूप जैसा बनाएं। इसके लिए एक सुंदर सुनहरे बॉर्डर वाली शुद्ध सफेद साड़ी पहनी हो। हाथों में ताड़ के पत्तों पर लिखे शास्त्र और कमल के फूल हैं। इसके साथ ही एक भव्य प्राचीन वैदिक गुरुकुल के सामने बैठी हो, मिट्टी का बना हो। सुबह की हल्की रोशनी की किरणें, हवा में तैरते धूल के कण, शांत माहौल, दिव्य ज्ञान का वातावरण, फोटो जैसा असली दिखने वाला (फोटो-रियलिस्टिक), 8k रिजॉल्यूशन। ध्यान दें कि चेहरे के फेशियल एक्सप्रेशन सेम रखें, लेकिन दिव्य चमक और बैकग्राउंड स्वर्ग के सामना लगे

मा लक्ष्मी के अलग-अलग रूपों की तस्वीर आप बना सकती हैं। इसके लिए केवल प्रॉम्प्ट में बदलाव करने की जरूरत है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-AI