AC फिटिंग यानी इंस्टॉलेशन के समय अक्सर ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोगों को एसी की तकनीकी जानकारी नहीं होती। यही कारण है कि इंस्टॉलेशन के दौरान उन्हें एसी में आ रही दिक्कतों का पता नहीं चल पाता और टेक्नीशियन की छोटी-छोटी चालाकियों की वजह से आपके हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। एसी वाले अक्सर एसी की गैस को लेकर आपको भ्रमित करने की कोशिश करते है। कई बार वे जल्दी काम खत्म करने के लिए जरूरी स्टेप्स छोड़ देते हैं या फिर कुछ बेईमान कर्मचारी काम के दौरान एसी लगाते समय कुछ ऐसी गलती करते हैं, जिससे सारी गैस निकल जाती है। हमें लगता है कि वह इस काम के एक्सपर्ट हैं, इसलिए जो भी सलाह देगा या जैसा भी काम करेगा, वह सही ही होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं। आप भी नया एसी लगवाने जा रही हैं, तो आपको अलर्ट रहना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जरूरी जानकारियों के बारे में बताएंगे, जिसे एसी लगवाते समय आपको ध्यान रखना चाहिए।

AC इंस्टॉलेशन के समय साथ रहें

इंस्टॉलेशन के समय आपका ध्यान टेक्नीशियन की तरफ होना चाहिए कि कहीं वह इसमें कोई गड़बड़ तो नहीं कर रहा है। कई बार ऐसा होता है कि टेक्नीशियन कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे एसी शुरू में 1 महीने तो अच्छा चलता है, लेकिन कुछ दिनों बाद इसमें दिक्कत आने लगती है। यह एसी वालों का पैसे कमाने का तरीका है, जिससे आप उसे फिर से ठीक करने के लिए बुलाएंगी और वह आपसे फिर से चार्ज लेगा। कई मामलों में देखा गया है कि गलत इंस्टॉलेशन की वजह से लोगों का एसी का खर्च बढ़ जाता है।

आउटडोर यूनिट स्टैंड और पाइप पहले ही खरीद लें

एसी इंस्टॉलेशन के समय अक्सर कर्मचारी अपना आउटडोर यूनिट स्टैंड बेचने की कोशिश करता है। अगर आप पहले से खरीदकर नहीं लाएंगी, तो कर्मचारी अपना सामान बेचने की कोशिश करेगा। क्योंकि, वह एसी लगाने के लिए घर पर आ चुका है, तो इसलिए वह ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करेगा। ऐसे में आप भी सोचेंगी कि एसी वाला आ गया है, तो बाहर से खऱीदकर बहुत समय लग जाएगा। इसलिए, कोशिश करें कि एसी वाले के आने से पहले ही यूनिट स्टैंड और पाइप खरीद लाएं।

एसी का बॉक्स आपके सामने ही खुलवाएं

कभी भी एसी का बॉक्स खोलते हुए, ध्यान रखें। कई बार टेक्नीशियन एसी के जरूरी पार्टस गायब कर देते हैं और फिर अपनी तरफ से नया पार्ट बेचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वह आपको एसी का पार्ट महंगे दाम पर बेचते हैं, जिससे उनका फायदा होता है। इसलिए, हमेशा एसी लगाते समय अलर्ट रहें और किसी भी चीज की डिमांड पर टेक्नीशियन से सवाल जवाब जरूर करें।

गैस लीकेज की बात

अक्सर एसी इंस्टॉलेशन के समय कर्मचारियों को यह कहते हुए सुना जाता है कि एसी में गैस कम है। कई बार कर्मचारी ऐसे बोल देते हैं कि गैस ही नहीं है। ऐसे में आप उसकी बात पर पहली बार में भरोसा न करें। उसे कहें कि अगर गैस नहीं है, तो पहले वह चेक करवाए। कनेक्शन जोड़ने के पहले ही वह लीकेज चेक करवाए। अगर एसी में गैस होगी, तो चेक करने के दौरान इसमें से आवाज आने लगेगी। अगर आपको उसपर शक हो रहा है, तो इसे केवल एसी इंस्टॉलेशन के लिए कहें और गैस भरवाने के लिए किसी और को बुलाएं।


ध्यान रखें कि एसी इंस्टॉलेश के बाद पहले एसी ऑन करके देखें। कई बार कर्मचारी कहते हैं कि पाइप में जो गैस बची है, इसकी वजह से कूलिंग है। थोड़ी देर तक रही रहेगी, तो उसकी बात पर पूरी तरह से भरोसा न करें। अगर आपको लग रहा है कि एसी में गैस खत्म नहीं हुई है, तो आप किसी और एसी कर्मचारी को बुलाकर इसे चेक करें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific