पेड़-पौधों का शौक भला किसे नहीं होता है, जहां कुछ लोग गार्डन में पौधे लगाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ को इनडोर प्लांट्स से घर की खूबसूरती बढ़ाना पसंद आता है। ऐसे ही अगर आपके घर में पीस लिली का पौधा लगा है और आप उसे हमेशा हरा-भरा और फूलों से भरा हुआ देखना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट गार्डनिंग हैक्स आपके काम आ सकते हैं। Peace Lily एक ऐसा पौधा होता है जो बहुत आसानी से घर में लगाया जा सकता है और इसे गर्मी की शुरुआत यानी कि अप्रैल महीने में ही लगाना अच्छा होता है जिससे इसमें ज्यादा से ज्यादा फूल आ सकें। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका Peace Lily बढ़ तो रहा है, लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहे। ऐसे में आपको सही देखभाल की जरूरत है। कई बार सही देखभाल न करने की वजह से आपका पौधा सूखने लगता है और इसमें फूल भी नहीं निकलते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे गार्डनिंग हैक्स जो माली भी बताते हैं और जिससे आपका पौधा भी फूलों से लद जाएगा।
सुबह की धूप है जरूरी
Peace Lily एक इंडोर प्लांट जरूर है, लेकिन फ्लावरिंग के लिए इसे हल्की धूप की जरूरत होती है। अगर आप इसे रोजाना सुबह की 2 घंटे की धूप दिखाएंगी तो पौधे की ग्रोथ अच्छी हो सकती है और इसकी पत्तियां भी हरी-भरी रहेंगी। सुबह की धूप इस पौधे के लिए बहुत जरूरी मानी जाती है क्योंकि दोपहर की तेज धूप से इसकी पत्तियां झुलस सकती हैं। वहीं मॉर्निंग सनलाइट पौधे के लिए सुरक्षित होती है और इसमें ज्यादा फूलों को भी बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें- Indoor Plants: गर्मियों में घर के अंदर लगाएं ये 3 इनडोर प्लांट्स, घर रहेगा ठंडा और फ्रेश
सही फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल
अगर आप चाहती हैं कि आपका Peace Lily तेजी से बढ़े और उसमें ज्यादा फूल आएं, तो सही खाद का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके लिए आप लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल भी कर सकती हैं और घर पर तैयार खाद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ग्रेन्यूल फॉर्म में भी आप खाद मिट्टी में मिला सकती हैं।
इससे जड़ें मजबूत होती हैं और पौधा तेजी से ग्रो करता है। यही नहीं इससे पौधे में ज्यादा मात्रा में फूल भी खिल सकते हैं। गर्मियों में यह फर्टिलाइजर पौधे को सूखने से बचाने में भी मदद करता है।
पौधे की ह्यूमिडिटी बनाए रखने के लिए क्या करें
Peace Lily एक ऐसा पौधा है जिसे को ह्यूमिडिटी बहुत पसंद होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर पौधे में नमी बनी रहेगी, तो उसकी ग्रोथ बेहतर होगी।इसकी ग्रोथ के लिए आप चायपत्ती का पानी बनाकर स्प्रे करें या कॉफी का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पौधे की पत्तियां हरी-भरी बनी रहती हैं और पौधा फूलों से भर जाता है। आप चायपत्ती का पानी पौधे की मिट्टी में भी डाल सकती हैं।
सही तरीके से ही दें पानी
Peace Lily में ओवरवॉटरिंग और अंडरवॉटरिंग दोनों ही नुकसानदायक हैं। इसलिए इसमें पानी डालते समय आपको दोनों चीजों का ध्यान रखना होगा। पानी देते समय इसकी मिट्टी चेक करके ही पानी दें। अगर मिट्टी सूखी हो तभी इसमें पानी डालें। ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा गीली मिट्टी इस पौधे की जड़ों को सड़ा भी सकती है। जिससे पौधे की ग्रोथ रुक सकती है।
अगर आप भी यहां बताई टिप्स को फॉलो को फॉलो करेंगी तो आपके घर में लगा पौधा हमेशा हरा-भरा बना रहेगा और इसमें ज्यादा से ज्यादा फूल निकलेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
