Ganesh Visarjan 2026 Shayari: 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव और गणेश विसर्जन का समापन 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। बप्पा की विदाई लोग बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ करते हैं। साथ ही, उन्हें अगले वर्ष जल्दी आने का निमंत्रण देते हैं। इस विशेष मौके पर लोग एक-दूसरे को शायरी भेजकर इस दिन की शुभकामना देते हैं। अगर आप भी अपनों को इस मौके पर कुछ खास और दिल को छू लेने वाले शब्द भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए चुनिंदा शायरियां लेकर आएं हैं। ये लाइनें न सिर्फ गणेश विसर्जन के इस विदाई वाले माहौल को बयां करती हैं बल्कि पढ़ने वाले की आंखें भी नम कर देंगी।
गणेश विसर्जन 2026 के लिए शायरी (Ganesh Visarjan 2026 Shayari)
1. बप्पा जा रहे हैं अपने धाम,
सबके दिल में बसाकर अपना नाम।
रिद्धि-सिद्धि का दे गए वरदान,
सुख-समृद्धि से भर जाए हर इंसान।
गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं
2. खाली हाथ आए थे, खाली हाथ ना जाएंगे,
बप्पा हमारे दिलों में खुशियां देकर जाएंगे।
अगले बरस फिर से तुम जल्दी आना,
हर भक्त का दुख-दर्द मिटाना।
3. गणेश जी का रूप निराला है,
चेहरा भी कितना मतवाला है।
जब भी आती है कोई मुसीबत,
मेरे बप्पा ने ही तो संभाला है।
4. धूप दीप से सजी है थाली,
बप्पा की विदाई की बेला आई।
आंखों में नमी और होठों पर मुस्कान,
बप्पा पधारो अपने धाम
5. विघ्नहर्ता का हाथ रहे आपके सिर पर,
सुख-शांति बनी रहे आपके घर पर।
गणपति बप्पा मोरया,
6. अगले बरस तू जल्दी आ
जाते-जाते बप्पा सारे कष्ट हर लेना,
भक्तों के जीवन को खुशियों से भर देना।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Utsav 2026 Wishes And Quotes: गणपति बप्पा मोरया, गणेश उत्सव के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
7. बप्पा के जाने से मन थोड़ा उदास है,
पर दिल में उनके लौटने की आस है।
जय गणेश देवा, जय गणेश देवा,
आपकी कृपा से सुधर जाए हर सेवा।
8. रिद्धि-सिद्धि के तुम हो दाता,
दीन-दुखियों के तुम भाग्यविधाता।
विसर्जन के इस पावन दिन पर,
नमन करें आपको सब नर-नारी।
9. ढोल-ताशों की गूंज और गुलाल का रंग,
बप्पा की विदाई मनाएं अपनों के संग।
बप्पा आपके घर में खुशियों का वास हो,
हर संकट का पल में नाश हो।
10. आपका और बप्पा का नाता कभी न टूटे,
खुशियों का साथ कभी न छूटे।
गणपति बप्पा का आशीर्वाद मिले आपको,
हर मोड़ पर कामयाबी का मुकाम मिले आपको।
11. बप्पा जा रहे हैं पर याद रहेंगे,
हर पल हमारे दिल के पास रहेंगे।
श्रद्धा और विश्वास से बप्पा को विदा करो,
अगले साल के स्वागत की तैयारी करो
गणेश विसर्जन 2026 के लिए दिल को छू लेने वाली शायरी (Heart Touching Ganesh Visarjan 2026 Shayari)
12. नैनों में आंसू, होठों पर मुस्कान,
बप्पा आप ही हो हमारी जान।
अलविदा गणपति बप्पा
13. 10 दिन कैसे बीते पता न चला,
आपके जाने से दिल फिर से अकेला चला।
गणपति बप्पा मोरया
14. आते भी तुम अपनी मर्जी से हो,
जाते भी अपनी मर्जी से हो।
बस जब भी आओ बप्पा,
ढेर सारी खुशियां साथ लाओ।
15. बप्पा का रूप कितना प्यारा है,
हर भक्त की आंखों का तारा है।
विसर्जन का दिन जब आता है,
हर दिल उदास हो जाता है।
16. आंखों में पानी है पर होठों पर जयकारा है,
मेरे गणपति बप्पा सबसे प्यारा है।
तुम बिन अधूरा हर काज हमारा,
तुम ही तो हो बप्पा एक सहारा।
अगले बरस तू जल्दी आ
17. मोदक का भोग और मूषक की सवारी,
बप्पा की विदाई की आ गई बारी।
विसर्जन तो बस एक रस्म है प्यारे,
बप्पा तो हमेशा बसते हैं दिल में हमारे।
18. बप्पा की कृपा का कोई पार नहीं,
उनके बिना जीवन में कोई सार नहीं।
आज उदास हैं गलियां और मोहल्ले सारे,
जा रहे हैं बप्पा हमारे सबसे दुलारे।
19. जल में विसर्जन तो बस शरीर का है,
आत्मा में तो बस बप्पा का ही बसेरा ह
बप्पा आपके बिना ये घर अधूरा लगेगा,
हर दिन अब आपके लौटने का इंतजार रहेगा।
20. दिल से जो पुकारे उसे बप्पा सुनते हैं,
भक्तों के सपनों को बप्पा बुनते हैं।
विदाई की इस घड़ी में मन भर आया है,
बप्पा आपकी यादों का साया छाया है।
21. गणेश जी की विदाई है आई,
संग अपने सारे दुख-दर्द ले जाई।
बप्पा आपके जाने का गम तो बहुत है,
पर अगले बरस आने की खुशी उससे ज्यादा है।
22. हर दिल में आपकी मूरत बनी रहे,
आपकी कृपा से सबकी झोली भरी रहे।
बप्पा तुम हो तो सब आसान है,
तुम बिन ये जीवन वीरान है।
23. अलविदा देवा, फिर से आना,
अपनी कृपा हम पर बनाए रखना।
विसर्जन की शाम है, बप्पा का नाम है,
हर भक्त का उनको कोटि-कोटि प्रणाम है।
गणेश विसर्जन के लिए वॉट्सऐप स्टेटस (Ganesh Visarjan 2026 Whatsapp Status)
24. गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।
25. अलविदा बप्पा! अपनी कृपा हम पर बनाए रखना।
26. बप्पा जा रहे हैं, पर खुशियां छोड़ जा रहे हैं।
27. रिद्धि-सिद्धि के दाता को भावभीनी विदाई।
28. दिल में बसकर बप्पा चले अपने धाम।
29. विसर्जन की बेला, बप्पा का मेला। गणपति मोरया।
30. हर विघ्न को हरने वाले बप्पा को नमन।
31. बप्पा की विदाई, पर यादें हमेशा साथ रहेंगी।
32. अगले साल फिर मिलेंगे बप्पा, खुशियों के साथ।
33. गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।
34. दुख हरना, सुख करना, अलविदा गणपति देवा।
35. बप्पा के जाते ही घर सूना लगने लगा है।
36. जय गणेश, देवा! फिर से पधारो हमारे द्वार।
37. भक्ति, भाव और गुलाल के साथ बप्पा को विदाई।
38. बप्पा का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे। शुभ गणेश विसर्जन
39. आते बड़े हर्ष से, जाते बड़े दुःख के साथ, अगले बरस तू जल्दी आना, रखना हम सबका साथ।
40. दिल से जो बात कही जाए, वह असर करती है, बप्पा की विदाई हर आंख को नम करती है।
41. फूलों का हार है, मोदक का प्यार है, बप्पा जा रहे हैं, पर अगले साल का इंतजार है।
42. अनंत चतुर्दशी का यह पावन दिन, सूना कर जाता है सबके आंगन, पर उम्मीद रहती है दिल में, बाप्पा लौटेंगे फिर लेकर अपनी सावन।
इसे भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: बप्पा की विदाई पर क्यों उछाला जाता है गुलाल और नारियल? वजह नहीं जानती होंगी आप
दिल को छू लेने वाले इन शायरी को चुनकर अपनों को भेज सकते हैं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Magnific
