हमारे जीवन को सही दिशा देने और ज्ञान की रोशनी फैलाने में गुरुओं का योगदान सबसे अहम होता है। यही वजह है कि शिक्षक दिवस पर हर स्टूडेंट अपने पसंदीदा टीचर के प्रति सम्मान और थैंक्स बोलने के लिए कोई प्यारा सा गिफ्ट देना चाहता है। हालांकि, किसी को याद रखने लायक तोहफा देने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। आप महज 150 रुपये के किफायती बजट में भी ऐसे प्रैक्टिकल और दिल छू लेने वाले गिफ्ट्स चुन सकते हैं, जो आपके टीचर्स को बेहद पसंद आएंगे। आइए जानते हैं, ऐसे ही 5 बेहतरीन बजट-फ्रेंडली ऑप्शंस के बारे में। जानते हैं आगे...

अपने टीचर्स को कौन-से प्यारे से तोहफे दें?

अगर आप टीचर्स को प्यारा सा गिफ्क देना चाहते हैं तो यहां दिए गए ऑप्शंस आपके काम आ सकते हैं-

1. ए5 साइज नोटबुक और जर्नल्स (A5 Notebooks & Journals)

शिक्षकों को रोज के कार्यों की योजना बनाने, जरूरी बातें नोट करने या क्लास रूम के नोट्स तैयार करने के लिए हमेशा एक अच्छी डायरी की जरूरत होती है।

  • बजट फ्रेंडली और काम की चीज: ए5 साइज की रूलर या अनरूल्ड नोटबुक्स दैनिक इस्तेमाल के लिए सबसे उपयोगी तोहफा हैं।
  • कहां से खरीदें: अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन साइट्स पर आकर्षक कवर डिजाइन वाले जर्नल्स 150 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाते हैं।

2. बुकमार्क्स (Motivational Bookmarks)

अगर आपके शिक्षक को किताबें पढ़ने का शौक है, तो सुंदर बुकमार्क से बेहतर और कोई उपहार नहीं हो सकता।

  • अट्रैक्टिव डिजाइंस: सुंदर प्रिंट्स और मोटिवेशनल कोट्स वाले पेपर या मेटल बुकमार्क्स टीचर्स के पढ़ने के एक्सपीरिंयस को और खास बनाते हैं।
  • लंबे समय तक चलने वाला तोहफा: यह एक ऐसी चीज है, जिसे शिक्षक जब भी किसी किताब में इस्तेमाल करेंगे, उन्हें आपकी याद जरूर आएगी।

3. रंग-बिरंगे स्टिकी नोट्स और मेमो पैड सेट (Sticky Notes & Memo Pads)

टीचर्स के डेस्क को व्यवस्थित रखने और जरूरी रिमाइंडर सेट करने के लिए स्टिकी नोट्स एक बेहद काम आने वाली चीज है।

  • डेस्क ऑर्गनाइजेशन में मददगार: रंग-बिरंगे स्टिकी नोट्स और कॉम्पैक्ट मेमो बुक्स से टीचर्स अपनी किताबें, फाइलें और जरूरी काम आसानी से मार्क कर सकते हैं।
  • पेन क्लिप वाले सेट: बाजार में ऐसे मेमो पैड भी उपलब्ध हैं, जिनके साथ पेन अटैच करने का क्लिप दिया होता है, जो दिखने में बेहद स्मार्ट और प्रोफेशनल लगता है।

4. एप्रीसिएट कार्ड और पेन (Handwritten Appreciation Cards)

किसी भी महंगे उपहार की तुलना में अपने हाथों से लिखे गए एप्रीसिएट मैसेज की अहमियत सबसे ज्यादा होती है।

  • पर्सनल टच का जादू: एक सुंदर ग्रीटिंग कार्ड पर अपने दिल की बात लिखें और बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है।
  • बढ़िया पेन का कॉम्बो: इस कार्ड के साथ एक अच्छी क्वालिटी का पेन जोड़ दें। यह सरल और सस्ता कॉम्बो हमेशा यादगार बना रहता है।

5. फ्रिज मैग्नेट्स (Decorative Fridge Magnets)

अगर आप कुछ थोड़ा अलग और आधुनिक देना चाहते हैं, तो सुंदर डिजाइन वाले फ्रिज मैग्नेट्स चुन सकते हैं।

  • प्रेरणादायक मैसेज: शिक्षकों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए थैंक यू या कोट्स वाले मैग्नेट्स काफी पसंद किए जाते हैं।
  • घर और ऑफिस दोनों के लिए बढ़िया: इन्हें घर के रेफ्रिजरेटर या स्टडी टेबल के मेटल बोर्ड पर आसानी से लगाया जा सकता है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं।

निष्कर्ष

शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले उपहार की कीमत से ज्यादा उसके पीछे की भावना और सम्मान मायने रखता है। ₹150 के छोटे से बजट में भी ये 5 चीजें आपके टीचर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला सकती हैं।

यह भी पढ़ें- निडर शिक्षिका थीं फातिमा शेख, जिन्होंने सावित्रीबाई फुले का साथ देकर बदल दी श‍िक्षा की तस्वीर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific