किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व बाकी लोगों से थोड़ा अलग और खास होता है। इन तारीखों पर जन्मे लोग स्वभाव से बेहद आकर्षक, आर्ट लवर्स और जीवन में सुख-सुविधाओं को पसंद करने वाले होते हैं। इनकी जीवनशैली, बात करने का तरीका और लोगों से जुड़ने का अंदाज इन्हें भीड़ में एक अलग पहचान दिलाता है। आइए समझते हैं कि इन तारीखों को जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी, करियर, रिलेशनशिप और आदतों में कौन-कौन सी खास बातें देखने को मिलती हैं। इसके लिए हमने एक अनुभवी साइकोथेरेपिस्ट (मनोचिकित्सक), एनर्जी हीलर और रेकी ग्रैंडमास्टर डेल्ना राजेश (Delnna Rrajesh) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
लक्जरी और बेहतरीन लाइफस्टाइल के शौकीन
इन तारीखों पर जन्मे लोगों को ब्रांडेड चीजें, बेहतरीन कपड़े, परफ्यूम और ग्रूमिंग का बेहद शौक होता है। ये लोग अपनी अपीयरेंस और प्रेजेंटेशन पर काफी ध्यान देते हैं।
- ग्लैमर और स्टाइल का आकर्षण: इन्हें खूबसूरत जगहें, 5-स्टार डायनिंग और लग्जरी चीजें आकर्षित करती हैं।
- खुद पर खर्च करने की आदत: ये लोग अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ग्रूमिंग और स्टाइलिंग पर खुलकर पैसे खर्च करते हैं।
- साफ-सफाई और एस्थेटिक्स: इन्हें अपने आसपास की जगह साफ, सुंदर और व्यवस्थित रखना पसंद होता है।
प्यार और रिश्तों में देखभाल करने वाला स्वभाव
रिश्तों के मामले में ये लोग बेहद संवेदनशील और केयरिंग होते हैं। अपने पार्टनर के लिए ये किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।
- पार्टनर का ख्याल रखना: ये अपने लाइफपार्टनर की जरूरतों का पूरा ध्यान रखते हैं और रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट डालते हैं।
- प्यार का इजहार: ये अपने जज्बात छुपाते नहीं हैं। ये स्वभाव से काफी रोमांटिक होते हैं और खुलकर अपने प्यार को जाहिर करते हैं।
- नए सिरे से शुरुआत: अगर रिश्ते में कोई उतार-चढ़ाव आता भी है, तो ये पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने और नए सिरे से शुरुआत करने में विश्वास रखते हैं।
रचनात्मकता और गजब का आकर्षण
इन लोगों के अंदर जन्मजात क्रिएटीविटी और एक खास तरह का मैग्नेटिज्म होता है।
- आर्ट और डिजाइन से लगाव: इन्हें आर्ट, फैशन, म्यूजिक और डिजाइनिंग में गहरी रुचि होती है।
- आकर्षक पर्सनैलिटी: इनके बोलने और व्यवहार करने के तरीके में एक सौम्यता होती है, जिससे दूसरे लोग बहुत जल्दी इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं।
- समझदार: ये लोग परिस्थिति के हिसाब से बात करना अच्छी तरह जानते हैं और अपना काम निकालना बखूबी समझते हैं।
तारीख के हिसाब से समझें खास गुण
15 तारीख को जन्मे लोग बेहद मजबूत इच्छाशक्ति वाले और भाग्यशाली माने जाते हैं। ये जिंदगी में कभी हार नहीं मानते और हर मुश्किल के बाद दोगुनी ताकत से वापसी करते हैं। इनकी जिंदगी में स्थिरता और लग्जरी का अच्छा तालमेल रहता है। जबकि 24 तारीख को जन्मे लोग थोड़े ज्यादा सेंसिटिव, साहसी और रिस्क लेने वाले होते हैं। ये काफी क्रिएटिव होते हैं और दिल की सुनकर फैसले लेते हैं। कई बार ये थोड़े भावुक या मूड के हिसाब से काम करने वाले हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Images: magnific
