किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, खूबियों और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। अगर आपका या आपके किसी अपने का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो अंक शास्त्र के नियमों के मुताबिक आपका मूलांक 5 बनता है। ज्योतिष में मूलांक 5 का प्रतिनिधित्व ग्रह बुध को सौंपा गया है। बुध ग्रह को तेज बुद्धि, बेहतरीन बातचीत की कला, व्यापारिक सोच और तुरंत फैसले लेने की क्षमता का कारक माना जाता है। ये लोग स्वभाव से काफी चुस्त और हर माहौल में खुद को आसानी से ढाल लेने वाले होते हैं। इसके लिए हमने डेल्ना राजेश (Delnna Rrajesh), जो कि एक अनुभवी साइकोथेरेपिस्ट (मनोचिकित्सक), एनर्जी हीलर और रेकी ग्रैंडमास्टर हैं, से भी बात की है।
मूलांक 5 वालों का खास स्वभाव और व्यक्तित्व
इस मूलांक के तहत आने वाले लोग मल्टीटास्किंग होते हैं। इनकी बात करने की कला इतनी प्रभावशाली होती है कि ये किसी से भी बहुत जल्दी घुलमिल जाते हैं और शानदार नेटवर्किंग करते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में खुलापन, नए अनुभव और लगातार आगे बढ़ना बेहद अच्छा लगता है। हालांकि, इनकी यही सुपर-फास्ट ऊर्जा कई बार इन्हें बेचैन भी कर सकती है। ये किसी नए काम को लेकर बहुत जल्दी उत्साहित होते हैं, लेकिन अगर वहां इन्हें पर्याप्त रोमांच न मिले, तो उतनी ही तेजी से बोर भी हो जाते हैं।
अलग तारीख में जन्में लोगों का अपना स्वभाव
5, 14 और 23, तीनों अलग तारीखों के तहत लोगों का स्वभाव में भी अंतर आता है-
- 5 तारीख का असर: इस तारीख में जन्मे व्यक्ति अत्यधिक तेज बुद्धि, सतर्कता और हर परिस्थिति में फिट बैठने वाले होते हैं।
- 14/5 तारीख का असर: ये लोग स्वतंत्र मिजाज और हटकर सोचने वाले होते हैं, जिसके कारण इन्हें सफलता पाने के लिए अनुशासन की सख्त जरूरत होती है।
- 23/5 तारीख का असर: इन लोगों में रचनात्मकता व ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो इन्हें लोगों से जुड़ने और अपनी छाप छोड़ने में माहिर बनाता है।
करियर और कारोबार में सफलता के योग
तेज दिमाग और शानदार कम्यूनिकेशन स्किल्स के दम पर ये लोग बिजनेस में झंडे गाड़ते हैं। इनके लिए वे क्षेत्र सबसे बेहतरीन होते हैं जहां लोगों से मिलना-जुलना, बातचीत करना और तुरंत फैसले लेना जरूरी हो।
व्यवसाय और मीडिया जगत
सेल्स, मार्केटिंग, विज्ञापन (Advertising), जनसंपर्क (PR), मीडिया, कंसल्टेंसी, ट्रेनिंग, लेखन और टूरिज्म जैसे सेक्टर्स में ये लोग बहुत तेजी से तरक्की करते हैं। अपनी स्किल्स के बल पर ये राजनीति, मनोरंजन और बिजनेस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।
निष्कर्ष
मूलांक 5 वाले लोग अपनी तेज सोच के लिए जाने जाते हैं। बदलती हुई परिस्थितियों को भांपकर तुरंत रणनीति बदलना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Images: magnific
