Bhai Dooj 2026 AI Prompt को गूगल जेमिनी पर डालकर अपने भाई या बहन के साथ खूबसूरत तस्वीर बना सकते हैं। इसके लिए किसी खास लोकेशन, बैकग्राउंड और मंहगे कैमरे की जरूरत नहीं है। आप सही प्रॉम्प्ट और अलग-अलग भाई-बहन की तस्वीर से एक साथ भाई दूज मनाते हुए फोटो क्रिएट कर सकते हैं। खासकर अगर आप इस बार भाई दूज पर्व मनाने अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। नीचे लेख में पढ़ें 5 अलग-अलग Google Gemini Bhai Dooj 2026 AI Prompt। इनकी मदद से आप टीका लगाने, गले मिलने, मिठाई खिलात हुए और उपहार देते हुए जैसी तमाम तस्वीरें मिनटों में क्रिएट कर सकते हैं।

प्रॉम्प्ट-1 गले मिलते हुए भावुक होने वाला पल

अपलोड की गई भाई-बहन की तस्वीर को एक भावुक 'भाई दूज' मिलन के दृश्य में बदलें। ध्यान रखें कि उनकी पहचान, उम्र और शारीरिक अनुपात बिल्कुल वैसे ही रहें। उन्हें लंबे समय बाद घर के सजाए गए दरवाजे पर मिलते हुए दिखाएं, जहां वे एक-दूसरे को प्यार से गले लगा रहे हैं। उनके हाथों में एक ट्रैवल बैग और भाई दूज की थाली होनी चाहिए। उन्हें सुंदर लेकिन आरामदायक पारंपरिक भारतीय त्योहारों वाले कपड़े पहनाएं। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए गेंदे के फूलों की माला, रंगोली, दीयों और शाम की हल्की रोशनी का इस्तेमाल करें। तस्वीर में एक वास्तविक और स्वाभाविक खुशी झलकनी चाहिए, जैसे कि कोई कैंडिड फोटो हो। उनके चेहरे अलग-अलग और स्पष्ट होने चाहिए; कोई भी रोमांटिक हाव-भाव, चेहरों का आपस में मिलना, टेक्स्ट या वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।

Image Credit-ai

प्रॉम्प्ट-2- भाई को तिलक लगाते हुए क्रिएट करें फोटो

अपलोड की गई तस्वीरों के भाई-बहन को भाई दूज के एक खुशनुमा तिलक समारोह के दृश्य में बदलें। ध्यान रखें कि उनकी पहचान, उम्र, त्वचा का रंग, हेयरस्टाइल और शारीरिक बनावट बिल्कुल वैसी ही रहे जैसी मूल तस्वीरों में है। उन्हें पारंपरिक भारतीय त्योहार के कपड़ों में दिखाएं। बहन के लिए एक सुंदर साड़ी, लहंगा या सलवार सूट, और भाई के लिए उससे मेल खाता हुआ कुर्ता। उन्हें एक-दूसरे के आमने-सामने बैठाएं, जहां बहन अपने भाई के माथे पर प्यार से लाल तिलक लगा रही हो। उनके बीच चावल, मिठाइयां, फूल और एक जलता हुआ दीया रखी हुई पीतल की सजी-धजी थाली रखें। आस-पास गेंदे के फूलों की मालाएं, रंगोली और घर की सुखद रोशनी होनी चाहिए। दोनों भाई-बहनों की अलग-अलग पहचान स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए; उनके चेहरों को आपस में न मिलाएं और न ही उन्हें जुड़वां जैसा दिखाएं। कोई टेक्स्ट या वॉटरमार्क न हो।

Image Credit-ai

प्रॉम्प्ट-3 भाई-बहन की पोर्टेट तस्वीर बनाने के लिए 

अपलोड की गई भाई-बहन की सेल्फी को एक खुशनुमा 'भाई दूज' ग्रीटिंग कार्ड पोर्ट्रेट में बदलें। इसमें उनके चेहरे, हेयरस्टाइल, उम्र और अन्य खास विशेषताओं को बिल्कुल वैसा ही रखें। उन्हें गहरे और आकर्षक रंगों वाले पारंपरिक भारतीय त्योहारों के कपड़े पहनाएं। दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा करें, उनके चेहरों पर स्वाभाविक मुस्कान हो; भाई के माथे पर ताज़ा तिलक दिखना चाहिए और बहन के हाथों में मिठाइयों से सजी थाली होनी चाहिए। इस पोर्ट्रेट को एक थोड़ी तिरछी 'इंस्टेंट फोटो' की तरह दिखाएं, जो गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों, दीयों और रंग-बिरंगी रंगोली के बीच रखी हो। फोटो के ऊपर कुछ खाली जगह छोड़ें, ताकि बाद में वहां कोई शुभकामना संदेश लिखा जा सके। यह तस्वीर चमकदार, प्यारी और शेयर करने के लिए एकदम बेहतरीन होनी चाहिए। कोई टेक्स्ट न जोड़ें, उनके चेहरों को आपस में मिलाएं नहीं, और उन्हें जुड़वां जैसा न दिखाएं। कोई वॉटरमार्क न हो।

Image Credit-ai

प्रॉम्प्ट-4 भाई से गिफ्ट लेते हुए तस्वीर बनाएं

अपलोड की गई भाई-बहन की तस्वीर को 'भाई दूज' पर उपहारों के आदान-प्रदान के एक मजेदार पल में बदलें। ध्यान रखें कि उनकी पहचान बनी रहे और उनकी उम्र का स्वाभाविक अंतर भी दिखे। उन्हें एक-दूसरे से मेल खाते पारंपरिक भारतीय त्योहारों वाले कपड़े पहनाएं। दिखाएं कि भाई एक बहुत ही छोटा सा उपहार दे रहा है, जिसे देखकर बहन के चेहरे पर मज़ाकिया और बनावटी निराशा के भाव हैं। भाई के माथे पर तिलक लगाएं, और आस-पास मिठाइयों का खुला डिब्बा, सजी हुई थाली, गेंदे के फूलों की मालाएं और जलते हुए दीये रखें। यह एक जीवंत पारिवारिक तस्वीर जैसी लगनी चाहिए, जिसमें उनके चेहरे के भाव और भाई-बहन की आपसी मस्ती साफ दिखे। उनके चेहरे स्पष्ट और वास्तविक होने चाहिए। इसमें कोई रोमांटिक पोज़, लग्ज़री ब्रांड के लोगो, टेक्स्ट या वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।

Image Credit-ai

Bhai Dooj AI Prompt से फोटो बनाते समय काम आएंगे ये टिप्स

  • जेमिनी पर फोटो बनाते वक्त सही और क्लियर फोटो का इस्तेमाल करें। 
  • अगर एक साथ भाई-बहन की फोटो नहीं है, तो आप अलग-अलग फोटो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जेमिनी पर भाई दूज की फोटो बनवाते समय आप अपने हिसाब से कपड़े का कलर और तरीके में बदलाव कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-ai