Machar Bhagane Ke Liye Kya Karen: गर्मी आते ही मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। ऐसे में घर के बाहर ही नहीं, बल्कि बालकनी या छत पर भी बैठना मुश्किल हो जाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे और रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनमें से निकलने वाले धुएं के कारण खांसी और सिरदर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। घर में मच्छरों के प्रवेश को रोकने के लिए शाम होते ही घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।
अब ऐसे में लोग मच्छरों को भगाने के लिए महंगे और परमानेंट सॉल्यूशन अपनाते हैं, जिसमें अच्छा-खासा पैसा खर्च होता है। पर क्या आपको पता है कि आप सिर्फ एक पौधे की मदद से भी इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पा सकती हैं? नीचे लेख में विस्तार से जानें उस पौधे का नाम और उसे उगाने का आसान तरीका।
मच्छरों को भगाने के लिए किस पौधे को घर में लगाएं?
आमतौर पर मच्छर घनी जगह, पौधे, नमी और अंधेरे वाली जगह पर ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप कुछ प्लांट ऐसे होते हैं, जिनकी महक इन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आते हैं। उन्हीं में से एक है सिट्रोनेला पौधा। नीचे जानें इसे उगाने का तरीका-
इसे भी पढ़ें- Summer Plant Care Tips: गर्मियों में बार-बार सूख जाते हैं पौधे? मिट्टी को नम रखने के लिए अपनाएं ये DIY ट्रिक्स
सिट्रोनेला पौधे को कैसे ग्रो करें?
सिट्रोनेला एक ऐसा पौधा है जिसकी खुशबू से मच्छर कोसों दूर रहते हैं। इसे घर पर उगाना बेहद आसान है। आप इसे अपने बगीचे, बालकनी या घर के प्रवेश द्वार के पास गमले में आसानी से ग्रो कर सकती हैं। इसे आप न केवल बेबी प्लांट बल्कि कटिंग से लगा सकती हैं।
- सिट्रोनेला प्लांट लगाने के लिए कम से कम 10 से 12 इंच चौड़ा और गहरा गमला लें।
- गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद करें।
- अब 50% सामान्य बगीचे की मिट्टी,30% गोबर की खाद, 20% रेत या कोकोपीट मिलाकर तैयार मिट्टी को गमले में भरें।
- अगर नर्सरी से प्लांट लेकर आई हैं, तो प्लास्टिक की थैली से सावधानीपूर्वक बाहर निकालें, ध्यान रहे कि उसकी जड़ें न टूटें।
- इसके बाद पौधे को गमले के बीचों-बीच सीधा रखें और आसपास से और मिट्टी डालकर उसे अच्छी तरह दबा दें।
- पौधा लगाने के बाद गमले में भरपूर पानी दें।
- सिट्रोनेला को नमी पसंद है, जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी दिखे, तभी इसमें पानी डालें।
- पौधे की अच्छी ग्रोथ और पत्तियों में तेज खुशबू के लिए महीने में एक बार इसमें एक मुट्ठी वर्मीकंपोस्ट या नीम खली डालें।
मच्छर भगाने के लिए कैसे करें इस पौधे की पत्ती का इस्तेमाल?
मच्छर भगाने के लिए सिट्रोनेला की पत्तियों को हथेलियों पर रगड़कर त्वचा पर मल लें। इसकी खुशबू नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट का काम करती है। इसके अलावा, पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी का घर में छिड़काव करें या पत्तियों को सुखाकर सुलगने दें, इसके धुएं से मच्छर तुरंत भाग जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- June Gardening Tips: जून में घर की क्यारी में उगाएं ये सब्जियां, सालों साल मिलेगा ताजा स्वाद
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
