Bathroom Ke Liye Cabinet Designs: बाथरूम घर का एक ऐसा हिस्सा है, जहां सफाई के साथ-साथ सामान रखने की सही व्यवस्था होना भी बहुत जरूरी है। कई बार बाथरूम छोटा होने की वजह से शैंपू, साबुन, तौलिया, स्किन केयर प्रोडक्ट्स और दूसरी जरूरी चीजें रखने में परेशानी होती है। ऐसे में बाथरूम को नया लुक देने के लिए लोग तोड़फोड़ करवाते हैं, जिससे न केवल समय बल्कि अच्छा खासा पैसा भी खर्च होता है। मगर क्या आपको पता है कि आप कैबिनेट लगाकर लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं।
आजकल बाजार में कई ऐसे मॉडर्न और स्पेस सेविंग कैबिनेट डिजाइन मौजूद हैं, जो कम जगह में ज्यादा सामान रखने के साथ बाथरूम को 5-स्टार होटल जैसा लुक भी देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको Bathroom Cabinet Trendy Designs के बारे में बताने जा रहे हैं।
बाथरूम कैबिनेट ट्रेंडी डिजाइंस (Bathroom Cabinet Trendy Designs)
नीचे बताए गए ट्रेंडी बाथरूम कैबिनेट डिजाइंस में से अपनी पसंद के अनुसार, कैबिनेट लगवा सकती हैं। इसका लगाने का फायदा यह है कि इससे बाथरूम बिना तोड़-फोड़ के लग्जरी बन जाएगा।
1. वॉल माउंटेड कैबिनेट
अगर आपके बाथरूम में फर्श पर ज्यादा जगह नहीं है, तो वॉल माउंटेड कैबिनेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे दीवार पर लगाया जाता है, जिससे नीचे की जगह खाली रहती है। इससे बाथरूम बड़ा और खुला नजर आता है। इसमें आप तौलिये, साबुन, शैंपू और रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान आसानी से रख सकते हैं। सफेद, हल्के लकड़ी के रंग या ग्रे शेड वाली कैबिनेट बाथरूम को मॉडर्न लुक देती है।
Image Credit-amazon
2. मिरर के पीछे बनवाएं स्टोरेज कैबिनेट
बाथरूम में शीशा तो लगभग हर घर में होता है, लेकिन अगर इसी शीशे के पीछे सामान रखने की जगह भी मिल जाए तो क्या बात है। मिरर कैबिनेट इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। इसमें शीशे के पीछे छोटे-छोटे शेल्फ बने होते हैं, जहां आप टूथब्रश, क्रीम, फेसवॉश और दूसरी छोटी चीजें रख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अलग से कोई बड़ा रैक लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और सामान भी बाहर बिखरा हुआ नहीं दिखता।
3. सिंक के नीचे लगवाएं स्टाइलिश कैबिनेट
सिंक के नीचे की जगह अक्सर खाली रहती है या वहां सफाई का सामान इधर-उधर रखा रहता है। आप इस जगह पर एक खूबसूरत कैबिनेट लगवा सकते हैं। इसमें सफाई के प्रोडक्ट्स, अतिरिक्त साबुन, टिश्यू और दूसरी जरूरी चीजें रखी जा सकती हैं। बाजार में ड्रॉअर और दरवाजे वाली कई डिजाइन मिलती हैं। हालांकि, कैबिनेट खरीदते समय ध्यान रखें कि सिंक की पाइपलाइन के लिए पर्याप्त जगह हो और इस्तेमाल होने वाली सामग्री पानी से खराब न हो।
4. कॉर्नर कैबिनेट से इस्तेमाल करें खाली कोने
छोटे बाथरूम में हर इंच की जगह काम आती है। ऐसे में कोनों में लगने वाली कैबिनेट आपके काफी काम आ सकती है। इसे बाथरूम के किसी खाली कोने में लगाकर आप शैंपू, कंडीशनर, साबुन और छोटी बोतलें रख सकते हैं। इसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती। आप अपनी जरूरत के हिसाब से लकड़ी की वॉटरप्रूफ फिनिश या प्लास्टिक की कॉर्नर कैबिनेट चुन सकते हैं।
5. ओपन शेल्फ वाली कैबिनेट देंगी होटल जैसा लुक
अगर आपको बाथरूम में होटल जैसा साफ-सुथरा और स्टाइलिश लुक पसंद है, तो ओपन शेल्फ वाली कैबिनेट चुन सकती हैं। इसमें तौलिये, छोटी टोकरियां, परफ्यूम और रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान सलीके से रखा जा सकता है। आप इन शेल्फ पर एक जैसे रंग के बॉक्स या बास्केट रखकर बाथरूम को और सुंदर बना सकती हैं। हालांकि, इसमें सामान खुला रहता है, इसलिए इसे साफ रखना जरूरी है।
6. स्लिम टॉल कैबिनेट से मिलेगा ज्यादा स्टोरेज
अगर बाथरूम में फर्श की जगह कम है, लेकिन दीवार की ऊंचाई अच्छी है, तो स्लिम टॉल कैबिनेट आपके लिए बेहतर रहेगी। यह कम जगह घेरती है और इसमें कई शेल्फ मिल जाते हैं। आप इसमें तौलिये, टॉयलेट पेपर, अतिरिक्त साबुन और दूसरी जरूरी चीजें रख सकती हैं। इसे खरीदते समय कैबिनेट की गहराई जरूर देखें, ताकि आने-जाने में परेशानी न हो।
कैबिनेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
बाथरूम में कैबिनेट लगवाते या बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इनका ध्यान रखती हैं, तो भविष्य में होने वाली परेशानी से बच सकती हैं।
- बाथरूम के लिए वॉटरप्रूफ और नमी सहने वाली सामग्री चुनें।
- कैबिनेट का आकार बाथरूम की उपलब्ध जगह के हिसाब से रखें।
- दरवाजे और ड्रॉअर आसानी से खुलने चाहिए।
- ऐसी कैबिनेट चुनें जिसकी सफाई करना आसान हो।
- दीवार पर लगाने से पहले उसकी मजबूती और सही फिटिंग जरूर जांचें।
इस तरह बिना ज्यादा पैसे खर्च किए और बाथरूम में तोड़फोड़ किए आप छोटी-छोटी कैबिनेट की मदद से इसे व्यवस्थित और खूबसूरत बना सकती हैं। सही डिजाइन चुनने से बाथरूम में सामान रखने की समस्या भी कम होगी और इसका लुक भी काफी बदल जाएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
