हम सभी की पहली डेट हमेशा स्पेशल ही होती है। सामने वाला आपके बारे में जानना चाहता है और हम भी उसके बारे में समझने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बातचीत के दौरान अपनी पसंद-नापसंद, काम, शौक और रोजाना की लाइफ के बारे में बात करना बिल्कुल नॉर्मल है, लेकिन पहली ही मुलाकात में अपनी जिंदगी की हर बात सामने रख देना जरूरी नहीं होता है। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें समय के साथ शेयर करना ज्यादा सही रहता है।
कई बार हम गलतियां कर देते हैं कि सामने वाले से बहुत जल्दी पर्सनल सवाल पूछने लगते हैं। इसके अलावा अपनी पर्सनल चीजों को भी डिस्कस करने लग जाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी गलती होती है।
पहली डेट पर भूल से भी न करें ये 4 बातें
कई बार हम अपने पहले ही डेट पर अपनी लाइफ से जुड़ी अच्छी और बुरी हर तरह की बातें बताने लग जाते हैं या पूछने लगते हैं। इससे सामने वाले पर कई बार गलत इंप्रेशन भी पड़ता है। कई बार तो रिश्ता शुरू होने से पहले ही उनमें खटास आ जाती है। ऐसे में कुछ बातें न पूछना रही रहता है। जैसे-
image credit- magnific
1. आप अभी तक सिंगल क्यों हैं?
पहली डेट पर सामने वाले से सीधे यह पूछ लेना कि तुम अभी तक सिंगल क्यों हो? थोड़ा अजीब लग सकता है। हर इंसान की अपनी कहानी होती है और जरूरी नहीं कि वह पहली मुलाकात में उसे बताना चाहे। हो सकता है उसका कोई पुराना रिश्ता रहा हो या उसने कुछ समय खुद पर ध्यान देने के लिए लिया हो। इसलिए इस सवाल की जगह एक-दूसरे को जानने वाली नॉर्मल बातें करें।
2. आपकी पर्सनल बाउंड्रीज क्या हैं?
हर रिश्ते में अपनी पसंद और बाउंड्रीज होना जरूरी है, लेकिन पहली ही डेट में सामने वाले से उसकी हर पर्सनल सीमा के बारे में सवाल करना सही नहीं लगता है। कई लोग इसे खुलकर बता भी देते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए।
3. आपकी जिंदगी अभी तक पूरी तरह सेट क्यों नहीं है?
करियर, पैसा, घर या पर्सनल लाइफ हर किसी की अपनी टाइमलाइन होती है। इसलिए पहली डेट पर यह पूछना कि 'तुम्हारी जिंदगी अभी तक सेट क्यों नहीं हुई?' आपका इंप्रेशन बिगाड़ सकता है। अगर आपसे यह सवाल किया भी गया है तो आप इसे इग्नाेर करें।
image credit- magnific
4. आपने मेरे मैसेज का जवाब इतनी देर से क्यों दिया?
डेट से पहले अगर चैट में सामने वाले ने रिप्लाई करने में समय लिया है, तो पहली मुलाकात में उसी बात का हिसाब मांगा जाए, तो जरूरी नहीं कि आपको उसका जवाब देना ही है।
पहली डेट पर ये बातें भी ध्यान रखें
अगर आप पहली बार डेट पर जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
- बातचीत को सिर्फ सवाल-जवाब जैसा न बनाएं।
- पुराने रिश्तों की बहुत ज्यादा डिटेल फर्स्ट डेट में न दें।
- सामने वाला जितना शेयर करे, उतना ही सुनने की कोशिश करें।
- पर्सनल सवाल पूछने से पहले देखें कि सामने वाला उस टॉपिक पर बात करने में कंफर्टेबल है या नहीं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
