शादी के बाद अक्सर कपल्स यह उम्मीद करते हैं कि उनके पार्टनर की पसंद, नापसंद और शौक बिल्कुल उनकी तरह हों। हालांकि, ऐसा हमेशा मुमकिन नहीं होता। जब पति और पत्नी की हॉबीज अलग होती हैं, तो कई बार आपस में दूरी या बोरियत महसूस होने लगती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक-दूसरे से बिल्कुल अलग शौक होना आपके रिश्ते को खत्म करने के बजाय उसे और अधिक दिलचस्प बना सकता है? जी हां, अलग-अलग रुचियां होने से रिश्ते में नयापन बना रहता है और एक-दूसरे को जानने का उत्साह कभी खत्म नहीं होता। ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
अलग हॉबीज को कैसे स्वीकार करें?
एक दूसरे की हॉबीज को स्वीकार करने के लिए छोटे-छोटे बदलाव करने जरूरी हैं। जानते हैं-
- पर्सनल स्पेस दें: यह समझें कि हर व्यक्ति की अपनी पर्सनल पहचान होती है। पति के शौक अलग होने का मतलब यह नहीं कि वे आपसे प्यार नहीं करते।
- तुलना न करें: दूसरे जोड़ों के साथ अपने रिश्ते की तुलना करने के बजाय एक-दूसरे की पसंद का सम्मान करना सीखें।
- सपोर्टिव बनें: यदि आपके पति को गेम खेलना पसंद है और आपको किताबें पढ़ना, तो कभी-कभी उनके साथ बैठकर मैच देखें या उनके शौक के बारे में बात करें।
- सीखने का मौका लें: एक-दूसरे के शौक से नई चीजें सीखने की कोशिश करें। इससे आपसी बातचीत के लिए नए टॉपिक्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- बिजी लाइफस्टाइल में रिश्ते को नहीं दे पा रही हैं समय? आजमाएं 331 रूटीन वाला फॉर्मूला
अलग हॉबीज होने के मुख्य फायदे
अलग हॉबीज होन के से दोनों के रिश्तें को न केवल मजबूती मिलती है बल्कि कई अन्य फायदे भी हैं-
- जब दोनों साथी दिनभर अपने-अपने मनपसंद काम करते हैं, तो शाम को एक-दूसरे के साथ शेयर करने के लिए नई बातें और अनुभव होते हैं।
- एक-दूसरे पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने के बजाय व्यक्ति खुद में खुश रहना सीखता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है।
- जब आप लगातार साथ नहीं होते, तो जितना भी वक्त साथ बिताते हैं, उसकी अहमियत और बढ़ जाती है।
- एक ही तरह की रूटीन और पसंद से रिश्ते में ठहराव आ जाता है, जबकि अलग शौक रिश्ते को रोमांचक बनाए रखते हैं।
एक्सपर्ट एडवाइस: रिश्ते में संतुलन कैसे बनाएं?
एक्सपर्ट के अनुसार, अपोजिट्स अट्रैक्ट का नियम शादियों में भी काम करता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि भले ही आपके 90% शौक अलग हों, लेकिन कोई एक काम ऐसा ढूंढें जो आप दोनों साथ कर सकें- जैसे वीकेंड पर टहलना या कोई नई डिश बनाना।
पति से शौक न मिलना किसी परेशानी की वजह नहीं, बल्कि आपके रिश्ते को और मजबूत बनाने का एक बेहतरीन जरिया है। अपनी और अपने पार्टनर की पर्सनल फ्रीडम का सम्मान करते हुए जब आप एक-दूसरे के अलग-अलग रंगों को अपनाते हैं, तो शादीशुदा जिंदगी और भी खूबसूरत बन जाती है।
यह भी पढ़ें- न खुलकर बताया, न छुपाया...आखिर क्या है 'Soft Launching' रिलेशनशिप ट्रेंड?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
