किसी से प्यार करना और उसे अपने प्यार का एहसास कराना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। कई बार हम अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हर बार I Love You नहीं कह पाते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्यार जताने के लिए सिर्फ I Love You कहना जरूरी नहीं है। आप रोज की छोटी-छोटी बातों से भी पार्टनर को बता सकती हैं कि वह आपकी जिंदगी में कितने स्पेशल हैं।
प्यार जताने के लिए पार्टनर से बोलें ये लाइनें
अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ रोमांटिक कहना चाहती हैं, तो हम आपकाे 5 बातें बता रहे हैं जिसे बोलकर आप अपने पार्टनर को प्यार का एहसास करा सकती हैं।
image credit- adobe stock
1. तुम्हारे साथ होने से हर दिन अच्छा लगता है
आप अपने पार्टनर से कह सकती हैं कि जब वह आपके साथ होते हैं, तो दिन की सारी मुश्किलें आसान लगने लगती हैं। उनके होने से आपको दुनिया की सारी खुशी मिलती है। यह सुनकर उन्हें भी महसूस होगा कि उनका साथ आपके लिए कितना मायने रखता है। आप इस तरह कह सकती हैं-
'तुम पास होते हो, तो बड़ी से बड़ी परेशानी भी छोटी लगने लगती है। तुम्हारे साथ मेरा दिन अपने आप अच्छा हो जाता है।'
यह भी पढ़ें- कोरियन यूथ में क्यों पॉपुलर है ब्लाइंड डेट? जानिए पहली मीटिंग में क्या तय करते हैं कपल्स
2. तुम्हारी खुशी मेरे लिए बहुत मायने रखती है
प्यार सिर्फ अपनी खुशी के बारे में सोचने का नाम नहीं है। जब आप किसी से प्यार करती हैं, तो उसकी खुशी भी आपके लिए बहुत मायने रखती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को बता सकती हैं कि उनकी मुस्कान देखकर आपका मन भी खुश हो जाता है। इस बात को आप कुछ यूं रोमांटिक अंदाज में कह सकती हैं-
'जब तुम खुश होते हो, तो मेरा मन भी बहुत खुश हो जाता है। तुम्हें मुस्कुराते देखकर मेरी सारी थकान जैसे दूर हो जाती है।'
3. हर फैसले में सबसे पहले तुम्हारा खयाल आता है
जब कोई हमारी जिंदगी में स्पेशल बन जाता है, तो छोटी-बड़ी बातों में भी उसका खयाल आने लगता है। आप अपने पार्टनर को यह बात बता सकती हैं कि कोई भी डिसीजन फैसला लेते समय उनके बारे में सोचना आपके लिए कितना जरूरी हो गया है। इसे बताने के लिए आप ये बोल सकती हैं-
'कोई भी छोटा या बड़ा फैसला लेना हो, तो सबसे पहले तुम्हारा खयाल ही आता है। तुम्हारी राय और तुम्हारी पसंद मेरे लिए बहुत मायने रखती है।'
image credit- adobe stock
4. तुम्हारी हर बात मुझे पसंद है
किसी इंसान से प्यार होने का मतलब सिर्फ उसका चेहरा या उसका अंदाज पसंद करना नहीं है। उसकी सोच, बातें और छोटी-छोटी आदतें भी अच्छी लगने लगती हैं। अगर आपको अपने पार्टनर की ये बातें पसंद हैं, तो उन्हें खुलकर बताएं। इससे भी उन्हें अच्छा लगेगा। इसे कहने के लिए आप इस तरह से बोल सकती हैं-
'मुझे तुम्हारी सोच, तुम्हारे बात करने का तरीका और तुम्हारा अंदाज बहुत पसंद है। तुम्हारी छोटी-छोटी बातें भी मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं।'
5. तुम्हारे साथ समय का पता ही नहीं चलता
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि पार्टनर के साथ बैठे-बैठे घंटों निकल जाते हैं और आपको समय का पता ही नहीं चलता? अगर हां, तो यह बात उनसे जरूर कहें। इससे उन्हें पता चलेगा कि आप उनके साथ बिताए हर पल को कितना पसंद करती हैं।
आप इस तरह कह सकती हैं-
'तुम्हारे साथ बिताया हुआ हर पल बहुत खास लगता है। पता ही नहीं चलता कि कब इतना समय निकल जाता है। मन करता है कि ये पल थोड़ी देर और ठहर जाएं।'
यह भी पढ़ें- लगातार पजेसिव होना प्यार नहीं, इनसिक्योरिटी की है निशानी; इन 5 आदतों से पहचानें रिश्ते का सच
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
