संजय लीला भंसाली की अधिकतर फिल्मों के फैंस दीवाने हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर भी दर्शकों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म निर्माताओं ने बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस और ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में रणबीर का थोड़ा अलग, रफ-एंड-टफ अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दी है।

कैसा है रणबीर कपूर का पहला लुक?

आधिकारिक तौर पर जारी किए गए इस फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर का लुक सस्पेंस से भरे हुआ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रणबीर एक विंटेज कार चलाते हुए दिख रहे हैं और उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट, चश्मा पहना हुआ है। उनका बज-कट हेयरस्टाइल भी अब चर्चा में है। हालांकि, इस सादगी भरे लुक में एक चीज, जो सबका ध्यान खींच रही है, वो है उनका लहूलुहान और घायल हाथ है। पोस्टर में उन्होंने एक हाथ से कार का स्टीयरिंग व्हील पकड़ा है और दूसरा हाथ कांच के बाहर है, दूसरे हाथ से खून भी निकल रहा है, जो फैंस के बीच सस्पेंस क्रिएट कर रहा है। मेकर्स ने कैप्शन लिखा - "वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून" 

क्या होगी 'लव एंड वॉर' की कहानी?

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की कहानी निर्माताओं ने काफी गोपनीय रखी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भारतीय वायु सेना में अधिकारियों का किरदार निभा रहे हैं। जिनकी जिंदगी युद्ध के बैकड्रॉप में आलिया भट्ट के किरदार से जुड़ती है। इस स्टोरी में आपको एक दिलचस्प लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है।

शूटिंग पूरी, लेकिन अतिरिक्त वॉर सीक्वेंस की तैयारी

मिडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2024 से शुरू हुई, जिसकी मुख्य शूटिंग सितंबर 2026 में पूरी कर ली गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद भी निर्देशक भंसाली इसमें कुछ और बड़े युद्ध दृश्य जोड़ना चाहते हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स भव्य पैमाने पर कुछ अतिरिक्त वॉर सीन्स को री-शूट करने का प्लान कर रहे हैं, जिसमें रणबीर, आलिया और विक्की तीनों रहेंगे। 

कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर' फिल्म ?

रणबीर, आलिया और विक्की की यह फिल्म मजेदार और सस्पेंस से भरी होने वाली है। इस फिल्म को आप 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को देकते ही लगता है, की जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही यह फिल्म धमाल मचाने वाली है।

निष्कर्ष:

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' का पहला लुक अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अब इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर अपने भी अभी तक इस फिल्म का फर्स्ट लुक नहीं देखा था, तो उम्मीद है ये लेख आपके लिए बेस्ट होगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

(image credit: instagram/bhansaliproductions)