रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं और इस फिल्म में लेकर देश-विदेश में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इससे पहले मेकर्स फैंस को लगभग रोज नए-नए सरप्राइज दे रहे हैं, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ता जा रहा है। आज (29 अक्टूबर, 2026) श्रेया घोषाल की आवाज में फिल्म का एक और गाना आउट हो गया है। 'मंगल रंग' और 'जय जय राम' के बाद आज (गुरुवार) करवा चौथ के मौके पर 'रामायण' फिल्म का एक और गाना रिलीज हो गया है। यह गाना श्रीराम और माता सीता की प्रेम कहानी को समर्पित है। आज सुबह गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था और अब इसका वीडियो भी आउट हो गया है।
'रामायण' का नया गाना 'जुड़ी जोड़ी' रिलीज
इस गाने को 'वर्ल्ड ऑफ रामायणम' और 'टी सीरीज' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आज सुबह (29 अक्टूबर ) इसका केवल ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था अब इसका वीडियो भी सामने आ चुका है। करवा चौथ के खास अवसर पर यह गाना सभी ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी स्ट्रीम हो रहा है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत पोस्टर और कैप्शन के साथ इस गाने के रिलीज का ऐलान किया था। पोस्टर में माता सीता, श्रीराम को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "इस करवा चौथ को मनाएं एक ऐसे प्यार के साथ जो अमर है, और एक ऐसे बंधन के साथ जो दिव्य है। 'जुड़ी जोड़ी', पूरा ऑडियो गाना रिलीज हो गया है।"
गाने में दिखी माता सीता और श्रीराम के प्रेम की झलक
'जुड़ी जोड़ी' गाने का वीडियो बहुत ही प्यारा और मनमोहक है। इसमें श्रीराम और माता सीता फेरे लेते नजर आ रहे हैं और दोनों का दिव्य मिलन फैंस का मन मोह रहा है। साई पल्लवी और रणबीर कपूर दोनों राम-सीता के रूप में बहुत प्यारे लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana के 'मंगल रंग' गाने में सूफी-स्टाइल संगीत पर भड़के लोग, बोले- 'कुन फया कुन' वाला फॉर्मूला यहां फिट मत करो
फैंस बोले- ए आर रहमान पर शक करके गलती कर दी
इस गाने को खूब तारीफ मिल रही है और इसके कमेंट सेक्शन में फैंस इस गाने को सुनने और देखने के अनुभव को दिव्य बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स लिख रहे हैं कि ए आर रहमान ने बहुत खूबसूरत संगीत दिया है और उन पर शक करके लोगों ने गलती की थी। बता दें कि इससे पहले 'रामायण' के मंगल रंग' गाने में सूफी स्टाइल संगीत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था और लोगों ने ए आर रहमान को इस फिल्म के लिए गलत च्वॉइस बताया था। हालांकि, 'जुड़ी जोड़ी' गाना रिलीज होने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब लग रहा है कि रामायण शानदार होगी और इसे देखकर हम इमोशनल हो जाएंगे।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह अब तक का सबसे बेहतरीन गाना है।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
