Ramayana Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड में अक्सर फिल्में पहले वीकेंड में धमाका करती हैं और फिर धीरे-धीरे ठंडी पड़ जाती हैं. लेकिन रणबीर कपूर की रामायण इस रूल को तोड़ रही है। रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार ऐसी है कि बड़े-बड़े ट्रेड एक्सपर्ट भी हैरान हैं।

कभी सोचा था कि एक माइथोलॉजिकल फिल्म जवान, पठान और एनिमल जैसी मसाला फिल्मों को भी कमाई में पीछे छोड़ देगी? रामायण ने यही कर दिखाया है। घर में ही नहीं, दुनिया के हर कोने में लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन।

सोमवार को भी नहीं रुकी रफ्तार (Ramayana Box Office Collection Day 12)

आमतौर पर सोमवार को फिल्मों की कमाई आधी हो जाती है, लेकिन रामायण के साथ ऐसा नहीं हुआ। 12वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 48.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में 32 करोड़ की कमाई की है।

इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,437.25 करोड़ रुपये हो गया है। मतलब 12 दिन में ही फिल्म 1400 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है। पहले दिन 155 करोड़ से शुरू हुई यह फिल्म अब हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है।

 image credit-imdb

घर में 792 करोड़, बाहर भी धमाका

भारत में फिल्म ने अब तक 792.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा ही बताता है कि लोगों को फिल्म कितनी पसंद आ रही है। फैमिली के साथ लोग बार-बार थिएटर जा रहे हैं।

ओवरसीज की बात करें तो वहां भी रामायण का जादू चल रहा है। अमेरिका, कनाडा, यूके जैसे देशों में फिल्म ने अब तक 490 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मतलब विदेश में रहने वाले भारतीय भी रामायण की इस कहानी से जुड़ रहे हैं।

 image credit-imdb

धुरंधर 2 का रिकॉर्ड कितनी दूर?

अब सबकी नजर एक ही सवाल पर है, क्या रामायण धुरंधर 2 को पीछे छोड़ पाएगी? रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1852.44 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की थी। रामायण को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब सिर्फ 415 करोड़ रुपये और चाहिए।

जिस स्पीड से फिल्म चल रही है, उसे देखकर लगता है कि यह रिकॉर्ड भी ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा। रणबीर Vs रणवीर की इस रेस में अभी रणबीर आगे निकलते दिख रहे हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit-imdb