रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण पार्ट 1' यानी 'रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड (Ramayana: The Rise of Legend)' 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और श्रीराम की दिव्य गाथा को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बीते कल दशहरे के दिन से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। टिकट काउंटर खुलते ही इस फिल्म के टिकट की जबरदस्त बिक्री हो रही है और साफ नजर आ रहा है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है। 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में अब तक 5.46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कहते हैं?
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का क्रेज
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करने वाली है। फिल्म एडवांस सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, आज (21 अक्टूबर) को दोपहर तीन बजे तक फिल्म के 92,872 टिकट बिक चुके हैं और फिल्म ने 5.46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पहले दिन फिल्म को लगभग 3,470 शोज मिले हैं और सभी शोज के लिए बुकिंग का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि फिल्म को हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अब तक फिल्म के सबसे ज्यादा टिकट बुक हुए हैं।
क्या 100 करोड़ से खाता खोलेगी 'रामायण'?
रणबीर कपूर की 'रामायण' पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, यह कहना फिलहाल मु्श्किल है। फिल्म के रिलीज में अभी लगभग 15 दिन हैं और एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है। हालांकि, फिल्म एडवांस बुकिंग में जिस तरह से छाई हुई है, उससे इतना जरूरी साफ है कि फिल्म पहले दिन जबरदस्त कमाई करने वाली है। अगर इसी तरह 'रामायण' को एडवांस बुकिंग में रिस्पॉन्स मिलता रहा, तो फिल्म बेशक पहल दिन ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। बता दें कि इस फिल्म का क्रेज केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है।
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, श्रीराम और साईं पल्लवी, माता सीता के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा और इसका दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म के अब तक दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं और अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज में फिल्म का गाना 'जय जय राम' भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है और क्या ऑडियंस के दिल में जगह बना पाती हैं या नहीं?
'रामायण' की स्टारकास्ट
| रणबीर कपूर | श्रीराम |
| साईं पल्लवी | माता सीता |
| रवि दुबे | लक्ष्मण |
| यश | रावण |
| सनी देओल | हनुमान |
| अरुण गोविल | राजा दशरथ |
लारा दत्ता |
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की फिल्म Ramayana की एडवांस बुकिंग आज से शुरू, जानिए कैसे बुक कर सकते हैं टिकट?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
