Obsession Hindi Ott Release Today: बॉलीवुड के दो टैलेंटेड स्टार्स कृति सेनन और वरुण धवन जल्द ही हॉलीवुड की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म Obsession के हिंदी डब वर्जन में अपनी आवाज देने वाले हैं। ओटीटी प्रीमियर से पहले दोनों स्टार्स ने फिल्म के एक आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
कृति और वरुण ने किया वायरल सीन रिक्रिएट
गुरुवार को JioHotstar ने कृति और वरुण का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों हॉलीवुड फिल्म Obsession के वायरल 'डाइनिंग no no no no...' सीन को रिक्रिएट करते नजर आए। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री तो दिखी ही, लेकिन कृति सेनन की एक्टिंग ने बाजी मार ली। फैंस उनकी वर्सेटिलिटी और एक्सप्रेशंस के दीवाने हो गए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और फैंस ने कृति को और ज्यादा चैलेंजिंग रोल्स में देखने की इच्छा जताई।
image credit-imdb
कृति की एक्टिंग देख फैंस हुए इमोशनल
वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा - कृति सेनन, तुम्हारी एक्टिंग की कला तो लाजवाब है, दूसरे यूजर ने कहा - ये दोनों Obsession के इंडियन रीमेक के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वहीं तीसरे यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा - बॉलीवुड ने अभी तक कृति सेनन के पूरे टैलेंट का इस्तेमाल ही नहीं किया है। एक और फैन ने उनके सीन को देखकर लिखा - कृति सेनन ने सच में इस सीन में जान डाल दी।
कब और कहां देखें फिल्म?
हॉलीवुड सुपरनैचुरल थ्रिलर Obsession बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धमाल मचा चुकी है और अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 30 अक्टूबर, 2026 को यानी आJioHotstar पर The Peacock Hub पर प्रीमियर होने जा रही है। अब देखना ये होगा कि कृति और वरुण की आवाज में ये हॉलीवुड थ्रिलर हिंदी लोगों को कितना पसंद आती है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा? कभी गिरवी रखना पड़ा था घर, अब बनाई 4000 करोड़ की भव्य फिल्म
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- imdb, instagram
