बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे की काली सच्चाई का जिक्र कई एक्ट्रेसेस अक्सर करती रहती हैं। कास्टिंग काउच से लेकर शूटिंग से जुड़े किस्सों तक, कई ऐसी बातें सामने आती हैं जो फैंस को हैरान कर देती हैं। हाल ही में 'मुन्नाभाई MBBS' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने भी ऐसा ही एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे करियर के शुरुआती वक्त में वो एक फिल्म के शूटके दौरान अनकंफर्टेबल हो गई थीं। उनके को-स्टार ने उनके साथ ऐसी हरकत की थी, जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया था। यहां तक कि शूटिंग के बाद भी उस एक्टर का बर्ताव उन्हें असहज कर रहा था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

किसिंग सीन को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं प्रिया

प्रिया बापट ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक के दौरान किसिंग सीन के शूट में वो काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि किसिंग सीन अगर स्क्रिप्ट के मुताबिक सही हो, कहानी की डिमांड हो, तो उन्हें उसे करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें वो सीन सही नहीं लग रहा था। स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान ही उन्हें डाउट होने लगा था और उन्होंने डायरेक्टर से कई बार पूछा भी कि कहानी के हिसाब से इस सीन की क्या जरूरत है? हालांकि, बाद में डायरेक्टर के जोर देने के बाद उन्होंने सीन के लिए हां कहा।

वो लगातार मुझे किस करता रहा...

प्रिया ने बताया कि उन्हें लगा कि उन्हें अपनी झिझक को छोड़ देना चाहिए और उन्होंने उस सीन के लिए हामी भर दी, लेकिन जब सीन शूट होने लगा तो एक्टर बार-बार इम्प्रोवाइज करने के बहाने उन्हें कई बार किस करता रहा। उन्होंने कहा, "वो लगातार मुझे किस करता रहा...मैं रोकना चाहती थीं, अपने लिए स्टैंड लेना चाहती थी लेकिन मैं उस वक्त आवाज नहीं उठा पाई क्योंकि मुझे समझ नहीं आया कि उस सिचुएशन में मैं कैसे रिएक्ट करूं?"

यह भी पढ़ें- 'वो झुककर मुझे किस करने लगे मैंने...' ओटीटी पर जबरदस्त वापिसी के बीच झलका सुरवीन चावला का दर्द, कास्टिंग काउच की वजह से छोड़ना चाहती थीं बॉलीवुड

शूटिंग के बाद भी करता रहा मैसेज


प्रिया ने ये भी बताया कि वो एक्टर लगातार उन्हें मैसेज करता रहा। प्रिया, वो एक्टर और बाकी कास्ट एक ही होटल में रुकी थी और वो एक्टर बार-बार उन्हें कभी डिनर के लिए, कभी स्वीमिंग सिखाने के लिए तो कभी किसी और चीज के लिए मैसेज करता रहा। प्रिया ने बताया कि उन्होंने अपने पति उमेश को सब कुछ बताया और फिर वो कुछ दिन शूटिंगके दौरान उनके साथ रहे। बता दें कि प्रिया आज मराठी फिल्मों और ओटीटी का पॉपुलर फेस बन चुकी हैं।


यह भी पढ़ें- 'तुम्हें राघव को किस करना होगा...',जब शक्ति मोहन के सामने रखी गई थी ऐसी डिमांड; मजबूरी में कहनी पड़ी थी हां

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही एंटरटेंमेंट से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Priya Bapat