जन्माष्टमी आते ही सभी लोग भक्ति के रंग में रंग जाते हैं। हर ओर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम नजर आती है और कान्हा की भक्ति में डूबे गीत हर तरफ सुनाई देते हैं। 'कान्हा' के बर्थडे खास बनाने में ये गीत अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें कई बॉलीवुड फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। ऐसा ही एक यह 53 साल पुराना गीत भी है, जो जन्माष्टमी आते ही हर ओर सुनाई देने लगता है। यूं तो इसे रिलीज हुई कई साल बीत चुके हैं, लेकिन यह आज भी जन्माष्टमी की प्लेलिस्ट में नंबर 1 पर है। हम जब आपको इस गीत के बोल बताएंगे, तो आप भी हमारी बातों से पूरी तरह सहमत होंगे। चलिए आपको बताते हैं इस गीत के बारे में।

बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया...

इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा। मंदिर, घर, बाजार और सोशल मीडिया हर ओर इन दिनों इस खास दिन का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है। ऐसे में फिल्म 'अमर प्रेम' का यह गीत 'बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया..' मानो कानों में रस घोल देता है।

हमारे भारत में अक्सर मां अपने लाडले को प्यार से लड्डू गोपाल या कान्हा कहकर पुकारती है और उसकी शरारतों पर कभी उससे खीझ जाती है, तो कभी उसे लाड लडाती है। इस गाने में भी शर्मिला टैगोर अपने बच्चे के साथ खेलती नजर आती है। 3 मिनट 29 सेकेंड के इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी है, आनंद बक्शी से इसके बोल लिखे हैं और आर.डी. बर्मन का संगीत है। जन्माष्टमी के खास मौके पर सोशल मीडिया पर भी आपको इस गाने पर कई रील देखने को मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- एसडी बर्मन की इस एक लाइन से नाराज हो गई थीं लता मंगेशकर, सालों तक बंद कर दी थी बातचीत

जन्माष्टमी के लिए पॉपुलर बॉलीवुड गीत

जन्माष्टमी गीत फिल्म सिंगर

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

गीत गाता चल जसपाल सिंह, आरती मुखर्जी

वो किसना है

किसना: द वॉरियर पोएट सुखविंदर सिंह, इस्माइल दरबार और आयशा दरबार
मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया हम साथ-साथ हैं कविता कृष्णमूर्ति, अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल 
यशोमति मैया से बोले नंदलाला  सत्यम शिवम सुंदरम लता मंगेशकर, मन्ना डे
मच गया शोर सारी नगरी में खुद्दार किशोर कुमार, लता मंगेशकर

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी

सोलो रिलीज जुबिन नौटियाल

 

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले यह राखी गीत गाते हुए रो पड़ी थीं Lata Mangeshkar, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।