इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2026 नॉमिनेशन की घोषणा कल यानी 23 सितंबर को हुआ। इस साल भारत को ग्लोबल लेवल पर दो प्रतिष्ठित नॉमिनेशन मिले हैं। इसमें लोकप्रिय वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को मिली है, जिसे प्रतिष्ठित ड्रामा सीरीज कैटेगरी में जगह मिली है। वहीं दूसरी ओर, जाने-माने कॉमेडियन वीर दास के पॉपुलर स्टैंड-अप स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' को कॉमेडी कैटेगरी में नामांकित किया गया है।

रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब की कहानी

राजेश मापुस्कर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' ने अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर इंटरनेशनल एमी में जगह बनाई है। यह सीरीज जम्मू-कश्मीर के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब के संघर्ष और सफर की सच्ची कहानी पर आधारित है। दिसंबर 2025 में सोनीलिव पर रिलीज हुई इस सीरीज में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे बेहतरीन कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीरीज का मुकाबला तीन अन्य बेहतरीन इंटरनेशनल शोज जैसे 'अ थाउजेंड ब्लोज', 'कारेम' और 'मेनेम' के साथ है।

वीर दास का ऐतिहासिक तीसरा इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन

भारतीय कॉमेडी के ग्लोबल आइकॉन वीर दास ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वे अब एकमात्र ऐसे भारतीय बन गए हैं जिन्हें तीन बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है।

वीर दास को उनका यह तीसरा नॉमिनेशन उनके स्टैंड-अप स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' के लिए कॉमेडी कैटेगरी में मिला है। इससे पहले साल 2021 में उनके नेटफ्लिक्स स्पेशल 'वीर दास: फॉर इंडिया' को नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद साल 2023 में उनके स्पेशल 'वीर दास: लैंडिंग' को न सिर्फ नॉमिनेट किया गया बल्कि उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम भी किया था। इस बार भी उनके फैंस को उनसे जीत की पूरी उम्मीद है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Netflix And Imdb