आजकल फिल्मों में इंटिमेट सीन्स और किसिंग सीन्स काफी कॉमन हो गए हैं। जब भी किसी फिल्म में इस तरह के सीन्स नजर आते हैं, तो वो फिल्म अपने आप चर्चा का विषय बन जाती है। कई बार लोग इन सीन्स को देखकर असहज हो जाते हैं, तो कई बार इस तरह के सीन्स कुछ फिल्मों के लिए एक्स-फैक्टर भी साबित हुए हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि आखिर ऐसे सीन्स शूट कैसे किए जाते हैं। एक वक्त पर ऐसा कहा जाता था कि किसिंग सीन शूट करते वक्त हीरो और हीरोइन के बीच में एक ग्लास होता है और बाद में उसे टेक्निकली हटा दिया जाता है। क्या वाकई ऐसा होता है और अगर नहीं होता है तो इंटिमेट सीन शूट करते वक्त सेट पर क्या कुछ खास बदलाव किए जाते हैं, चलिए आपको बताते हैं।
कैसे शूट होते हैं लिपलॉक सीन?
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्मों में इंटिमेसी एक टेक्निकल कॉन्सेप्ट है। ऐसा कुछ बदलाव नहीं होता है, बस सेट पर लोग कम मौजूद होते हैं। एक्टर्स के कम्फर्ट का ध्यान रखा जाता है और इसलिए सेट पर कम से कम लोग होते हैं।
कई बार लिपलॉक सीन्स ओरिजनल शूट होते हैं, तो कई बार उन्हें अलग-अलग शूट किया जाता है और बाद में एडिट किया जाता है। यह कई चीजों पर निर्भर करता है। कई बार एक्ट्रेसेस और एक्टर इन सीन को लेकर सहज नहीं होते हैं, तो उस तरह से चीजें प्लान की जाती हैं।
इंटिमेसी कॉर्डिनेटर की होती है खास भूमिका
ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते हैं, लेकिन जिस तरह किसी गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए सेट पर कोरियोग्राफर्स मौजूद होते हैं, ठीक उसी तरह इंटिमेसी कॉर्डिनेटर होते है, जो इन सीन्स की शूट को संभालते हैं। इन सीन्स के दौरान बॉडी मूवमेंट क्या होंगी, किन बाउंड्रीज का ध्यान रखना है, ये सारी बातें समझाई जाती हैं। इसके लिए वर्कशॉप होती है। सेट पर बहुत कम क्रू होता है और इसे 'क्लोज्ड सेट' कहा जाता है।
तकनीक का लिया जाता है सहारा
कई बार लिपलॉक सीन्स जिस तरह हमें परदे पर नजर आते हैं, वैसे नहीं होते हैं। कैमरा एंगल में बदलाव करके या तकनीकी तौर पर कुछ चीजें बदलकर ऐसा इल्जूयन पैदा किया जाता है, जैसे एक्टर्स किस कर रहे हैं। कई बार एक्टर्स के बीच ट्रांसपेरेंट पैड्स या मिरर होता है और फिर इस तरह के शॉट्स फिल्माए जाते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही एंटरटेंमेंट से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
