फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हुई थी, लेकिन उसके बाद फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और अब फिल्म ऐतिहासिक कमाई करके कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। 2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 54 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और इसके ताबड़तोड़ कलेक्शन का सिललिसा अभी भी जारी है। इसी बीच नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया कि वह इस 'हनुमान अंश' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इसे लेकर क्या अपडेट सामने आ रही है?
पर्दे पर फिर लौटेगी 'नीम करोली बाबा' की कहानी
फिल्म 'हनुमान अंश' को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद अब मेकर्स ने कंफर्म किया है कि इसका सीक्वल भी जरूर आएगा। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने खुद इसके दूसरे पार्ट पर मुहर लगाई है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया कि वह और उनकी टीम 'हनुमान अंश' के सीक्वल की तैयारी में लग गई है। उन्होंने बताया कि इसके सीक्वल में नीम करोली बाबा की जन्म स्थली फिरोजाबाद के पास अकबपुर गांव की कहानी को दिखाया जाएगा। साथ ही उन्होंने मथुरा और वृंदावन में जो अपना अंतिम समय बिताया था, उसे भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा उनकी आध्यात्मिक यात्रा का भी उल्लेख किया जाएगा। बता दें कि 'हनुमान अंश' फिल्म के आखिर में एक स्लेट दिखाई गई है, जिसमें साफ शब्दों में लिखा गया है कि नीम करोली बाबा की यात्रा और उनके जीवन की कहानी आगे भी जारी रहेगी। अब फाइनली इस बात की पुष्टि भी हो गई है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर लिखी गई किताब 'डिवाइन डीटूर' से प्रेरित है। फिल्म में 'नीम करोली बाबा' का मुख्य किरदार शोभिनव सत्य ने निभाया है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की चांदी, 100 करोड़ पार हुई इमरान हाशमी की फिल्म
ऐतिहासिक कमाई कर रही है फिल्म 'हनुमान अंश'
नीम करोली बाबा की बायोपिक 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और बड़े बजट में बनी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 2000% मुनाफा कमाकर इस साल की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है। फिल्म को पहले दो हफ्तों तक कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन तीसरे हफ्ते से मानो इसकी काया ही पलट गई और आज इसके ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
