आजकल कोई भी फिल्म बिना जोरदार प्रमोशन के रिलीज नहीं होती है। फिल्म रिलीज होने से हफ्तों पहले इसकी रिलीज डेट, स्टारकास्ट, गाने और स्टोरीलाइन ऑडियंस की जुबां पर होती है। इसी बीच बिना किसी प्रमोशन और शोर-शराबे के एक फिल्म थियेटर्स में आई और धीरे-धीरे यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आने लगी कि इसके चर्चे हर जगह होने लगे व फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करनी शुरू कर दी और कई बड़ी बजट की फिल्मों को पटखनी दे डाली। सही पहचाना आपने...हम बात कर रहे हैं 2 करोड़ रुपये के कम बजट में आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की। इस फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अब न यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, बल्कि इसकी धुआंधार कमाई का सिलसिला भी नहीं रूक रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
'हनुमान अंश' कर रही है छप्परफाड़ कमाई
नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' तीसरे हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 30 वें दिन 16.50 करोड़ रुपये, 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए और आज यानी 33वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने भारत में 131.63 करोड़ का नेट और 155.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है, क्योंकि फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए 11 सितंबर को इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा।
बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है 'हनुमान अंश'
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और क्योंकि इस फिल्म का बजट काफी कम था, ऐसे में यह अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और कई हजार गुना प्रॉफिट कमा चुकी है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स
'मिर्जापुरः द मूवी' और 'टॉक्सिक' को दे रही है कड़ी टक्कर
'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा था। ऐसे में फिल्म अभी भी हिट होने जितनी कमाई नहीं कर पाई है। जबसे 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर हुंकार लगानी शुरू की है, तबसे 'टॉक्सिक' पानी मांगती नजर आ रही है। इसी बीच ओटीटी से थियेटर्स पहुंची 'मिर्जापुरः द मूवी' कमाई तो अच्छी कर रही है, लेकिन 'हनुमान अंश' के सामने यह टिकती नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच Sequel पर लगी मुहर, आगे बढ़ेगी Neem Karoli Baba की कहानी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही सेलेब्स, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
