बॉक्स ऑफिस पर कल शुक्रवार (14 अगस्त को) दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था और बीते कल ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में उतरी हैं। एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की फिल्म सनी देओल की फिल्म से काफी आगे चल रही थी। यहां तक कि 'आवारापन 2' ने फाइनल एडवांस बुकिंग आंकड़ों में साल 2007 की 'अवारापन' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अब दोनों फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये से खाता खोला है और 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। चलिए आपको बताते हैं कि 'आवारापन 2' का क्रेज कैसे 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ता दिख रहा है।

'आवारापन 2' vs 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

'आवारापन 2' ओपनिंग डे कलेक्शन 22 करोड़
'बंटवारा 1947' ओपनिंग डे कलेक्शन 5.75 करोड़

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, कलेक्शन के मामले मे 'आवारापन 2' सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से काफी आगे चल रही है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों को अच्छे रिव्यूज मिले हैं, लेकिन शिवम पंडित (इमरान हाशमी) की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है और 'बंटवारा 1947' इस क्लैश में पिछड़ती नजर आ रही है।

'आवारापन 2' डे 1 कलेक्शन

'आवारापन 2' ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म को 9033 शोज मिले थे। इसी के साथ फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 26.40 करोड़ रुपये हो गया है। बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने ओवरसीज 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसी के साथ फल्म ने दुनियाभर में 28.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 vs Awarapan 2: सनी देओल या इमरान हाशमी, पहले दिन किसकी फिल्म मारेगी बाजी?

'बंटवारा 1947' डे 1 कलेक्शन

सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। शो को भारत में 8721 शोज मिले थे। इंडिया में फिल्म ने पहले दिन 6.84 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म ने ओवरसीज 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये हो गया है।

 

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म में फिर दिखा इश्क का दर्द, क्या दिल छू पाई कहानी?

'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' में ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी की फिल्म सनी देओल की फिल्म को धूल चटाती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर क्या 'बंटवारा 1947' आगे निकल पाएगी या 'आवारापन 2' नए रिकॉर्ड्स बनाएगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।