पुराने हिंदी फिल्मों के गाने की बात ही कुछ और होती थी। कुछ तो ऐसी फिल्में भी रही हैं जिनके गाने लोरी का काम करते हैं। ऐसे में जब भी लोरियों की बात होती है तो 'मेरे घर आई एक नन्हीं परी' और 'छोटी सी प्यारी सी नन्हीं सी आई एक परी' जैसे गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं।

इसी तरह का एक और गाना है, जो मां और बेटी के रिश्ते को बहुत प्यार से दिखाता है। यह गाना श्रीदेवी और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था। इसमें छोटी बच्ची को प्यार से मां सुला रही थी यही वजह है कि इसे सुनकर आज भी मां-बेटी के रिश्ते की याद आ जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि यह गाना कौन सा है?

1991 में आई थी 'गुड़िया रानी' वाली ये प्यारी लोरी

यह गाना यश चोपड़ा की फिल्म 'लम्हे' में आया था। यह फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। 'गुड़िया रानी' नाम से पहचाना जाने वाला यह गाना मां-बेटी के रिश्ते में प्यार दिखाने वाला था। इस गाने में मां अपनी छोटी बच्ची को प्यार से 'गुड़िया रानी' और 'बिटिया रानी' कहकर बुलाती है। इस गाने को सुनकर ऐसा लगता है जैसे घर की कोई बड़ी महिला अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर प्यार से लोरी सुना रही हो।

image credit- youtube/screengrab

गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ बच्ची को सुलाने की बात नहीं है। इसके साथ उसके आने वाले समय की भी एक प्यारी कल्पना की गई है। बच्ची के लिए राजकुमार के आने और उसे अपने साथ महलों में ले जाने की बात भी इसी गाने में दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- Parvati Song Meaning: 'काय जि‍द कर रही, काय को मर रही' हनुमान अंश के भजन 'पार्वती' का क्या है ह‍िंदी मतलब?

गाने में है बेटी के भविष्य का प्यारा सपना

'गुड़िया रानी' गाने को अगर आप ध्यान से सुनेंगी, तो इसमें एक मां का अपनी छोटी सी बेटी के लिए देखा गया सुंदर सा सपना दिखेगा। बच्ची अभी बहुत छोटी है, लेकिन गाने में उसके बड़े होने और आगे की जिंदगी की बातों को सोचते हुए दिखाया गया है। गाने में दाई जान (वहीदा रहमान) छोटी बच्ची को बड़े प्यार से बताती हैं कि परियों के देश से एक राजकुमार आएगा और उसे अपने साथ बड़े से महल में ले जाएगा, लेकिन यह गाना सिर्फ सपनों तक ही नहीं है।

image credit- im

गाने में बताया गया है कि जब बेटी बड़ी और जवान हो जाएगी, तब तक मां बूढ़ी हो चुकी होगी। इसलिए बेटी से यह उम्मीद की जाती है कि वह बड़े होकर भी अपनी मां के पुराने प्यार और इस रिश्ते को कभी न भूले।

यह भी पढ़ें- आशा भोसले की आवाज और पद्मिनी के कातिलाना डांस ने रच द‍िया था इतिहास, आख‍िर कौन सा है वो गाना?

गाने की खास बातें

गुड़िया रानी गाने के बारे में ये बातें जाननी चाहिए-

  • गाना फिल्म 'लम्हे' का था।
  • फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी।
  • यह गाना श्रीदेवी और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था।
  • गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।
  • इसके लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे।
  • इसका संगीत शिव-हरि ने दिया था।
  • शिव-हरि की जोड़ी में पंडित शिवकुमार शर्मा और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया शामिल थे।

लता मंगेशकर की आवाज ने गाने में भर दिया मां जैसा प्यार

'गुड़िया रानी' गाने की मिठास का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। उनकी आवाज में गाने का प्यार और ज्यादा बढ़ जाता है। इसमें मां की ममता, बेटी के लिए उसका सपना और दोनों के बीच का प्यार एक साथ नजर आता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Screengrab