अक्सर आपने यह कहते सुना होगा कि प्यार में इंसान का दिल और स्वभाव दोनों ही मायने रखते हैं हांलाकि शक्ल-सूरत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। यह बात काफी हद तक सही भी है, क्योंकि जीवनभर साथ निभाने के लिए अच्छे नेचर का होना जरूरी है, लेकिन जब पहली मुलाकात होती है तो सबसे पहले बाहरी पर्सनैलिटी पर ध्यान जाता है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं है कि लुक्स मायने रखते हैं। सबसे पहले किसी को भी उसके लुक्स को देखकर ही जज किया जाता है तभी बात आगे बढ़ाई जाती है। इससे संबंधित कुछ रिसर्च भी सामने आई हैं जो इस जुमले को काफी हद तक साफ कर देती हैं। साथ ही हमने इसके लिए कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
दिल या चेहरा: प्यार की शुरुआत कहां से होती है?
इससे जुड़ी रिसर्च इस बात की पुष्टि करती है कि पहली मुलाकात में अट्रैक्शन का बड़ा कारण बाहरी लुक होता है। साल 2009 में 'जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी' में प्रकाशित लुओ और झांग के एक अध्ययन के अनुसार, जब लोग अनजान लोगों से पहली बार मिलते हैं, तो किसी के प्रति उनके बॉडी अट्रैशन और चेहरे के कारण आकर्षित होते हैं।
पहली ही नजर में किसी का मुस्कुराना, बात करने का तरीका या उनकी आंखें सामने वाले को दोबारा बात करने के लिए प्रेरित करती हैं।
यह भी पढ़ें- उम्मीदें तोड़ रही हैं रिश्ता? प्यार बचाने के लिए जानें ये जरूरी कदम
सुंदरता की अलग परिभाषा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि लुक्स का मतलब सिर्फ किसी परफेक्ट मॉडल जैसी शक्ल पाना नहीं होता है। हर व्यक्ति के लिए अट्रैक्शन की परिभाषा अलग होती है। जब आप किसी को पसंद करते हैं, तो दिमाग में एक पॉजिटिव इंपैक्ट बनता है, जिसे हम फर्स्ट इंप्रेशन भी कहते हैं।
बातचीत का पहला कदम
फिजिकल अट्रैक्शन शुरुआती बातचीत के लिए रास्ता बनाता है यानी आपको बात करने के लिए प्रेरित करता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि आकर्षण केवल रिश्ते की शुरुआत कर सकता है, लेकिन रिश्ते को लंबे समय तक चलाए रखने के लिए भरोसा और आपसी सम्मान मुख्य आधार होते हैं।
इस लेख से पता चलता है कि अट्रैक्शन और लव दोनों अलग-अलग पड़ाव हैं। शुरुआत में चेहरा या पर्सनैलिटी आंखों को भा सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दो लोगों के बीच इमोशनल जुड़ाव गहरा होता जाता है, पार्टनर को देखने का नजरिया भी बदल जाता है। जैसे-जैसे प्यार बढ़ता है, इंसान की खामियां भी खूबसूरत लगने लगती हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि प्यार की पहली दस्तक भले ही चेहरे से हो, लेकिन रिश्ते की असली गहराई हमेशा दिल और व्यवहार से ही तय होती है।
यह भी पढ़ें- लाइफ में एक इंसान को कितनी बार होती है सच्ची मोहब्बत? पढ़िए इस जज्बात की पूरी कहानी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
