आजकल घर की पुरानी और बेकार पड़ी चीजों को फेंकने के बजाय उन्हें नया रूप देना यानी 'अपसाइक्लिंग' एक बेहतरीन ट्रेंड बन चुका है। यह न केवल आपकी क्रिटिविटी को बाहर लाने का जरिया है, बल्कि पर्यावरण को बचाने और जेब के खर्च को कम करने का एक बेहद स्मार्ट तरीका भी है। अगर आप भी अपने घर को एक नया और अनोखा लुक देना चाहते हैं, तो कबाड़ से कमाल बनाने के ये आसान तरीके आपके बहुत काम आएंगे। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
1. यादगार टी-शर्ट से बनाएं कम्बल
इसे बनाने के लिए 10-12 पुरानी टी-शर्ट, धागा, सुई/सिलाई मशीन, अस्तर का कपड़ा और रुई होना जरूरी है।
- बनाने का तरीका: सभी टी-शर्ट्स के प्रिंटेड हिस्से को चौकोर आकार में काटें। इन्हें आपस में जोड़कर सिलाई करें और पीछे अस्तर लगाकर एक हल्का कम्बल तैयार करें।
2. जींस से बनाएं हैंडबैग और पिलो कवर
इसे बनाने के लिए पुरानी डेनिम जींस, जिपर, धागा, कैंची और सजावटी बटन होना जरूरी है।
- बनाने का तरीका: जींस के पैरों वाले हिस्से को काटकर झोला या बैग का आकार दें। जींस की पिछली जेबों को बैग के बाहर सिएं ताकि मोबाइल या चाबी रखी जा सके।
3. पुराने स्वेटर से दस्ताने और टोपी
इसे बनाने के लिए आपके पास पुराना ऊनी स्वेटर, कैंची, सुई-धागा और रिबन होना जरूरी है।
- बनाने का तरीका: स्वेटर की आस्तीन को काटकर हाथ के नाप के हिसाब से दस्ताने सिएं। नीचे वाले हिस्से को काटकर बच्चों के लिए प्यारी टोपी बनाएं।
4. पुराने फर्नीचर को दें एकदम नया लुक
घर में पड़ा पुराना या घिसा-पिटा लकड़ी का सामान अक्सर कबाड़ लगने लगता है, लेकिन थोड़ी सी मेहनत से इसे विंटेज लुक दिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए पुराना सैंडपेपर, लकड़ी का पेंट, नया कपड़ा, स्पंज और स्टेपल गन का होना जरूरी है।
- बनाने का तरीका: सबसे पहले कुर्सी को सैंडपेपर से अच्छी तरह घिसकर साफ करें। इसके बाद अपनी पसंद का एक्रेलिक या वुड पेंट लगाएं। कुर्सी की गद्दी पर नया कपड़ा और फोम चढ़ाकर स्टेपल गन से फिक्स कर दें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ टाइमपास नहीं, ये 7 हॉबीज आपकी पर्सनैलिटी को बना सकती हैं स्मार्ट
5. वॉल आर्ट और कोलाज
इसे बनाने के लिए आपके पास रंगीन पन्ने, फोटो फ्रेम, कैंची और गोंद का होना बेहद जरूरी है।
- बनाने का तरीका: पुराने पन्नों से अलग-अलग आकृतियां काटकर एक कैनवास या शीट पर चिपकाएं और इसे फ्रेम करवाकर दीवार पर लगाएं।
6. कागज के फूल
इन्हें बनाने के लिए आपके पास पुरानी रंगीन मैगजीन, लकड़ी की सींक, कैंची और टेप का होना बेहद जरूरी है।
- बनाने का तरीका: मैगजीन के पन्नों को पंखुड़ियों के आकार में काटें और सींक पर एक-एक करके चिपकाते जाएं।
7. गार्डन प्लांट मार्कर्स
इसे बनाने के लिए आपके पास टिन की चादर/डिब्बा, कैंची और वॉटरप्रूफ मार्कर होना बेहद जरूरी है।
- बनाने का तरीका: टिन को लंबी पट्टियों में काटें और उस पर पौधों के नाम लिखकर गमलों में लगाएं।
निष्कर्ष
अपसाइक्लिंग सिर्फ कबाड़ को साफ करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपके घर को एक अनोखी पहचान देने का सबसे खूबसूरत जरिया है। जब आप अपने हाथों से किसी पुरानी चीज को नया रूप देती हैं, तो उससे एक खास जुड़ाव महसूस होता है।
यह भी पढ़ें- इस वीकेंड शुरू करें ये 5 प्रोडक्टिव हॉबीज, लाइफ में आ सकता है पॉजिटिव बदलाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
