कुछ ही दिनों में सोमवती अमावस आने वाली है और इस खास मौके पर अधिकतर महिलाएं व्रत रख पूजा आराधना करती हैं। अगर आप भी सोमवती अमावस के खास पर्व पर भीड़ से अलग और गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं, तो अब आप परेशान होने के बजाय कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। आईए जानते हैं इन साड़ी डिजाइंस के बारे में।

पिंक एंड लैवेंडर कलर प्रिंटेड साड़ी

इस साल सोमवती अमावस्या पर पहनने के लिए अगर आप भी नए पैटर्न वाली साड़ी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह पिंक एंड लैवेंडर कलर प्रिंटेड साड़ी बेस्ट हो सकती है। इस तरह की साड़ी में आप बला की खूबसूरत लगेगी साथ ही भीड़ से हटके लुक भी पा सकती हैं। इसे आप किसी भी त्यौहार पर पहनकर शामिल कर सकती हैं।  

सीक्वेंस एंब्रायडरी बॉर्डर साड़ी

अगर आप भी सोमवती अमावस के खास मौके पर डिफरेंट और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत सीक्वेंस एंब्रायडरी बॉर्डर साड़ी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ शामिल कर अपने पूरे साड़ी लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।  

ब्लू एंबेलिश्ड अनस्टिच्ड साड़ी

यही नहीं आप चाहें, तो सोमवती अमावस्या के खास मौके पर इस तरह की खूबसूरत ब्लू एंबेलिश्ड अनस्टिच्ड साड़ी को भी पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसे साड़ी डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- Sheer Saree Designs: गर्मियों की पार्टियों में दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये लाइटवेट शियर साड़ी, यहां देखें डिजाइंस

मिरर वर्क पोली जॉर्जेट साड़ी

आप चाहें, तो अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह की मिरर वर्क पोली जॉर्जेट साड़ी को भी सोमवती अमावस्या के दिन पहनकर अपने फेस्टिवल लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसे साड़ी के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। यह आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।  

फ्लोरल फुलकारी पोली जॉर्जेट साड़ी

अगर आप भी सोमवती अमावस्या के दिन क्या पहने इस बात को लेकर परेशान है और डिसाइड नहीं कर पा रही हैं, तो अब आप फ्लोरल फुलकारी पोली जॉर्जेट साड़ी को शामिल कर अपने सोमवती अमावस वाले लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप इस तरह की साड़ी को किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Summer Special Saree: नौतपा की भीषण गर्मी में भी बॉडी को मिलेगी राहत, इस सीजन ट्राई करें ये 6 समर स्पेशल साड़ियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  myntra/LOOM SUTAA/nykaafashion/Akhil/amamazon