शादी का सीजन शुरू होते ही घर में तैयारियों का हलचल बढ़ जाती है। कभी मेहंदी, कभी हल्दी, तो कभी संगीत और रिसेप्शन जैसे फंक्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग कपड़े पहनने की तैयारी करनी पड़ती है। ऐसे में महिलाओं के लिए हर फंक्शन में नया आउटफिट चुनना और बार-बार कपड़े बदलना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर जब शादी घर में हो और एक के बाद एक रस्में चल रही हों। क्या आप जानती हैं कि कुछ स्मार्ट स्टाइलिंग ट्रिक्स की मदद से एक ही आउटफिट को अलग-अलग अंदाज में पहन सकती हैं। आज क
शादी में बार-बार कपड़े बदलने के झंझट से बचाएंगे ये ट्रिक्स
अगर आप शादी में बार-बार कपड़े बदलने वाले झंझट से बचना चाहती हैं, तो कुछ आसान और स्मार्ट तरीके कमाल दिखा सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्टाइलिश ट्रिक्स लेकर आए हैं।
1. एक ही लहंगे के साथ बदलें ब्लाउज
अगर आपके पास हैवी लहंगा है, तो हर फंक्शन के लिए नया लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं है। आप इसके साथ अलग-अलग डिजाइन के ब्लाउज पहनकर लुक बदल सकती हैं।
उदाहरण के लिए, मेहंदी में लहंगे के साथ सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और संगीत में उसी लहंगे के साथ मिरर वर्क या ऑफ शोल्डर ब्लाउज ट्राई करें। वहीं, रिसेप्शन के लिए फुल स्लीव्स या डीप नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। इससे एक ही लहंगा तीन अलग-अलग आउटफिट जैसा दिखाई देगा।
2. दुपट्टे की स्टाइलिंग से बदलें पूरा लुक
कई बार आउटफिट वही रहता है, लेकिन दुपट्टा पहनने का तरीका बदलने से पूरा लुक अलग नजर आने लगता है। अगर आपने शादी में अनारकली या लहंगा पहना है, तो एक फंक्शन में दुपट्टे को सिर पर लेकर पारंपरिक अंदाज अपनाएं। दूसरे फंक्शन में इसे एक कंधे पर पिनअप करें। वहीं, संगीत या कॉकटेल पार्टी में दुपट्टे को केप स्टाइल में पहन सकती हैं। इसके लिए हल्के नेट या शिफॉन के दुपट्टे का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा भी चुन सकती हैं।
3. जैकेट और केप से बनाएं नया आउटफिट
अगर आप एक ही सूट या लहंगा पहनकर बोर हो गई हैं, तो उसके ऊपर डिजाइनर जैकेट या केप पहन सकती हैं। आजकल एंब्रॉयडरी वाली शॉर्ट जैकेट, लॉन्ग श्रग और फ्लोरल केप काफी पसंद किए जाते हैं। सिंपल कुर्ती के साथ लॉन्ग जैकेट पहनने से आपको इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा। वहीं, साड़ी के ऊपर नेट या हल्की एंब्रॉयडरी वाली केप पहनकर पार्टी के लिए स्टाइलिश लुक तैयार कर सकती हैं। इस तरह आपको पूरा आउटफिट बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4. ज्वेलरी चेंज करके बदलें लुक
कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी भी आपके लुक को बदलने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आपने एक ही साड़ी या सूट दो फंक्शन में पहनना है, तो दोनों बार अलग-अलग ज्वेलरी चुनें। हल्दी या मेहंदी के लिए ऑक्सीडाइज्ड झुमके और चूड़ियां पहन सकती हैं। संगीत के लिए चोकर और स्टेटमेंट इयररिंग्स अच्छे रहेंगे। वहीं, रिसेप्शन में कुंदन, पोल्की या मोती के गहने आपके लुक को खास बना सकते हैं। ध्यान रखें कि हैवी आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने से बचें।
5. साड़ी पहनने के स्टाइल में करें बदलाव
साड़ी ऐसा आउटफिट है जिसे कई तरीकों से पहना जा सकता है। अगर आपके पास एक खूबसूरत साड़ी है, तो उसे हर बार एक ही तरीके से पहनने की जरूरत नहीं है। एक फंक्शन में इसे क्लासिक प्लीट्स के साथ पहनें, तो दूसरे में ओपन पल्लू स्टाइल ट्राई करें। इसके अलावा बेल्ट लगाकर साड़ी को इंडो-वेस्टर्न लुक दिया जा सकता है। आप चाहें तो साड़ी के साथ पहले पहने गए ब्लाउज की जगह कोई दूसरा डिजाइन भी चुन सकती हैं। इससे पुरानी साड़ी भी बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएगी।
6. हेयरस्टाइल और मेकअप में चेंज करके बदल सकती हैं लुक
हर बार कपड़े बदलना जरूरी नहीं है, कई बार हेयरस्टाइल और मेकअप बदलने से भी आपका पूरा लुक बदल जाता है। मेहंदी में खुले बालों के साथ फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज लगाएं। संगीत में कर्ली हेयर या हाई पोनीटेल ट्राई करें। वहीं, रिसेप्शन में स्लीक बन के साथ गजरा लगा सकती हैं। मेकअप में भी फंक्शन के हिसाब से बदलाव करें। दिन के कार्यक्रम में न्यूड या पीच मेकअप और रात के फंक्शन में बोल्ड लिपस्टिक के साथ थोड़ा शिमर इस्तेमाल कर सकती हैं।
7. पहले से तैयार रखें मिक्स एंड मैच आउटफिट
शादी के दिनों में आखिरी समय पर कपड़े चुनने से बचने के लिए पहले ही कुछ मिक्स एंड मैच कॉम्बिनेशन तैयार कर लें। अपनी अलमारी से ऐसे कपड़े निकालें जिन्हें अलग-अलग तरीके से पहना जा सकता है। जैसे किसी सिंपल प्लाजो को दो अलग कुर्तियों के साथ पहन सकती हैं या एक स्कर्ट को क्रॉप टॉप और एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। हर फंक्शन के लिए ज्वेलरी, फुटवियर और एक्सेसरीज का कॉम्बिनेशन भी पहले तय कर लें।
इसे भी पढ़ें- गजरे को बालों में टिकाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, त्योहारों पर नहीं बिगड़ेगी हेयरस्टाइल
शादी में खूबसूरत दिखने के लिए हर फंक्शन में नया और महंगा आउटफिट पहनना जरूरी नहीं है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही एक्सेसरीज की मदद से आप अपने पुराने कपड़ों को भी नया लुक दे सकती हैं। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेंगे।
Image Credit-gemini
