सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनने का अलग ही क्रेज है। ग्रीन कलर न केवल सुहाग और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, बल्कि मानसून में यह आपको स्टाइलिश लुक भी देता है। अगर आप भी इस सावन पारंपरिक अंदाज में कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ग्रीन साड़ी कलेक्शन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। 

रश्मिका मंदना के 5 ग्रीन साड़ी लुक्स

'नेशनल क्रश' के नाम से मशहूर रश्मिका अपने सभी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में बात करें उनके साड़ी लुक की, तो उनके लुक्स हमेशा ही सिंपल, एलिगेंट और क्लासी होते है। आइए जानते हैं कि इस सावन आप उनके कौन से ग्रीन साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

1. डार्क ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी

सावन के दौरान किसी खास पूजा या कीर्तन में जाने के लिए आप रश्मिका के इस डार्क ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। गहरे हरे रंग की ऑर्गेंजा साड़ी के साथ गोल्डन जरी वर्क आपको रॉयल लुक देगा।

  • स्टाइलिंग टिप: इस साड़ी लुक के साथ पारंपरिक झुमके और हाथ में गोल्डन कंगन पहनें।
  • बालों में जूड़ा बनाकर ताजे फूलों से बने गजरे का इस्तेमाल करें।
  • चेहरे पर छोटे साइज की बिंदी लगाएं। 

2. एमराल्ड ग्रीन प्लेन साटन साड़ी

सावन में अगर आप हल्का और कम्फर्टेबल लुक पसंद करती हैं, तो रश्मिका की तरह एमराल्ड ग्रीन प्लेन साटन साड़ी भी परफेक्ट हो सकती है। इसका फैब्रिक मानसून में कैरी करने में आसान होता है। ऐसे में यह कंफर्ट और स्टाइल का बेस्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है।

  • स्टाइलिंग टिप: इस साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए इसके साथ मैचिंग या कंट्रास्ट स्लीवलेस ब्लाउज पेयर करें।
  • इसके साथ मिनिमल मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगा।  

3. जरी वर्क ग्रीन बनारसी साड़ी

शाम की सावन पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए आप रश्मिका के इस जरी वर्क ग्रीन बनारसी साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की ग्रीन साड़ी खासकर सावन में पहनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। रश्मिका का यह स्पार्कलिंग लुक आपको भीड़ में अलग और स्टाइलिश दिखाएगा।

  • स्टाइलिंग टिप: इस तरह की साड़ी के साथ ज्वेलरी बेहद कम रखें।
  • स्टोन इयररिंग्स और सॉफ्ट न्यूड मेकअप से लुक को बैलेंस करें।

4. हरे रंग की ब्रोकेड क्रेप साड़ी

सावन के महीने में अगर आप रोजमर्रा या ऑफिस में साड़ी पहनने के लिए नए डिजाइंस की तलाश में हैं, तो रश्मिका के इस हरे रंग की ब्रोकेड क्रेप साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। रश्मिका का यह सिंपल और सोबर लुक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

5. कांजीवरम सिल्क पट्टू साड़ी

अगर आपको कुछ मॉडर्न और फ्यूजन लुक पसंद है, तो रश्मिका की यह ग्रीन साड़ी आपके लिए बेस्ट है। यह साड़ी देखने में बेहद फ्रेश और यंग लुक देगी। इस साड़ी को अगर आप सावन के सोमवार के दिन पहनेंगी, तो यह आपको परफेक्ट और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा।

  • स्टाइलिंग टिप: नेट साड़ी के साथ ब्लाउज के डिजाइन पर खास ध्यान दें।
  • स्लीवलेस या डीप-नेक ब्लाउज और साथ में मैचिंग चोकर नेकपीस आपके लुक में जान डाल देगा।  

यह भी पढ़ें- Summer Special Saree: नौतपा की भीषण गर्मी में भी बॉडी को मिलेगी राहत, इस सीजन ट्राई करें ये 6 समर स्पेशल साड़ियां

रश्मिका मंदाना के ये 5 अलग-अलग ग्रीन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी सावन में भीड़ से हटकर दिख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit : instagram/bollywoodchronicle/pinterest/Visaal