Gota Patti Neck Designs: गोटा-पट्टी वर्क वाली डिजाइंस का इन दिनों काफी क्रेज देखा जा रहा है। राजस्थान की इस पारंपरिक कारीगरी की चमक अब पूरे देश में सभी को भा रही है। गोटा-पट्टी वर्क डिजाइंस किसी भी सिंपल कपड़े को खास बना देता है। रक्षाबंधन के इस पवित्र त्योहार पर हर महिला एथनिक लुक में तैयार होती है। अगर आप भी इस रक्षाबंधन कोई नया हैवी सूट खरीदने के बजाय प्लेन या सिंपल सूट पहन रही हैं, तो गोटा-पट्टी नेकलाइन आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

रक्षाबंधन 2026 के लिए 4 ट्रेंडी गोटा-पट्टी नेक डिजाइंस

सूट के गले पर किया गया गोटा-पट्टी वर्क पूरे सूट लुक में चार चांद लगा देता है। आइए जानते हैं गोटा-पट्टी के 4 ट्रेंडी नेक डिजाइंस के बारे में, जो इस राखी आपके सिंपल सूट को गॉर्जियस बना देंगे।

1. वी-नेक पर जंचेगा एलिगेंट गोटा-पट्टी वर्क

अगर आपके पास कोई प्लेन या सिंपल वी-नेक सूट रखा है और उसे आप राखी वाले दिन पहनने वाली हैं, तो वी-नेक गोटा-पट्टी नेकलाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी। ऐसी नेकलाइन आपके सिंपल सूट को भी रॉयल टच देती है। यह वर्क काफी चमकदार दिखता है, जिससे आपको गले में अलग से कोई हैवी ज्वेलरी या हार पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

(image credit: pinterest/Aza Fashions - Global)

2. गोल गले के सूट पर बनवाएं खूबसूरत गोटा-पट्टी डिजाइन

इन दिनों फैशन वर्ल्ड में राउंड नेकलाइन का भी काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। आप भी अपने सिंपल राउंड नेक सूट या कुर्ते की नेकलाइन पर गोटा-पट्टी वर्क जोड़ सकती हैं। नेकलाइन की बॉर्डर पर गोटा-पट्टी की 3 से 4 लेयर्स लगाकर नीचे की तरफ लंबी योक डिजाइन बनाई जाती है, जो सूट को बेहद खूबसूरत लुक देती है।

(image credit: pinterest/Hamid Ansari)

3. स्क्वायर नेक के लिए चुनें स्टाइलिश गोटा-पट्टी डिजाइन

अगर आप राखी वाले दिन अपने गले को पूरी तरह भरा-पूरा और हैवी लुक देना चाहती हैं, तो सिंपल सूट में स्क्वायर गोटा-पट्टी नेकलाइन बनवा सकती हैं। यह डिजाइन आपकी गर्दन को लंबा और सुडौल दिखाने के साथ-साथ सिंपल कुर्ते को भी अट्रैक्टिव बना देती है। इस तरह की नेकलाइन को आप किसी भी प्लेन स्ट्रेट सूट पर आसानी से बनवा सकती हैं।

(image credit: pinterest/dreamcloset)

4. सिंपल सूट के साथ ट्राई करें ये पारंपरिक गोटा-पट्टी डिजाइन

आप अपने किसी भी प्लेन कुर्ते के साथ पारंपरिक बेल या बूटी पैटर्न वाली गोटा-पट्टी नेक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ऐसी रेडीमेड गोटा पट्टियां और लेसेस आपको नजदीकी बाजार या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी, जिन्हें आप दर्जी से अपने सिंपल सूट की नेकलाइन पर अटैच करवा सकती हैं।

(image credit: pinterest/Hamid Ansari)

गोटा-पट्टी नेक डिजाइंस बनवाने के फायदे

सिंपल सूट में गोटा-पट्टी नेक डिजाइंस बनवाने के कई फायदे हो सकते हैं। जैसे -

  • गोटा-पट्टी नेक डिजाइंस की मदद से आप कम बजट में भी हैवी और परफेक्ट फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
  • महंगे और भारी कढ़ाई वाले सूट खरीदने के बजाय सिर्फ सिंपल सूट पर गोटा-पट्टी वर्क बनवाकर रॉयल लुक पाया जा सकता है।
  • यह वर्क काफी हल्का होता है, जिससे इसे पूरे दिन कैरी करना बेहद आसान और कम्फर्टेबल रहता है।

इस साल रक्षाबंधन के खास मौके पर आप अपने सिंपल सूट को भी इन 4 ट्रेंडी गोटा-पट्टी नेक डिजाइंस की मदद से अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ये डिजाइंस त्योहारों से लेकर शादी-ब्याह के फंक्शंस में भी आपके बहुत काम आएंगे।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।