जब बात पार्टी के लिए खुद को स्टाइल करने की आती है तो कपड़ों के साथ फुटवियर भी अच्छे होने जरूरी होते हैं। ऐसे में अगर आप एथनिक वियर पहनने जा रही हैं, तो आपके लिए मोजरी भी अच्छे फुटवियर हो सकते हैं। खासतौर पर शादी, त्योहार या किसी भी पार्टी में जब अगर आप लहंगा, सूट, अनारकली या साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ स्टाइलिश मोजरी आपके पूरे लुक को आकर्षक बना सकती हैं। आजकल बाजार में कई पारंपरिक डिजाइन की मोजरी मिलती हैं जो आपके पार्टी लुक को ज्यादा स्टाइलिश बनाने में मदद कर सकती हैं। अगर आप भी पार्टी में अपने एथनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट मोजरी डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।
एथनिक मोजरी विथ एम्ब्रॉयडरी
एम्ब्रॉयडरी वाली मोजरियां आजकल बहुत ज्यादा चलन में हैं। इनका फैशन एवरग्रीन है और ये किसी भी आउटफिट के साथ खूब जंचती हैं।
इन मोजरी पर की गई बारीक कढ़ाई और धागों का काम इन्हें और ज्यादा खूबसूरत बनाता है। गोल्डन, सिल्वर या मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाली मोजरियां आपके किसी भी एथनिक वियर जैसे सूट, शरारा और लहंगे के साथ बहुत अच्छी दिखती हैं। अगर आप किसी शादी या पार्टी में परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली मोजरी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ये 3 मोजरी के लेटेस्ट डिजाइंस जो सूट में ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए हैं बेस्ट
एथनिक मोजरी फ्लैट्स
अगर आप स्टाइल के साथ कंफर्ट की तलाश में हैं तो एथनिक मोजरी फ्लैट्स आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये किसी भी रंग में मिलती हैं, लेकिन पिंक कलर की ये मोजरियां देखने में बहुत आकर्षक लगती हैं।
इनका सिंथेटिक अपर मैटेरियल इन्हें और ज्यादा टिकाऊ बनाता है। टेक्सचर्ड और पैटर्न्ड आउटसोल इसकी बेहतर ग्रिप के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। इससे आप आसानी से चल भी सकती हैं और इनका फैब्रिक ऐसा होता है कि आपको ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती है। इसे आप किसी भी एथनिक वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
मिरर लेदर एथनिक फ्लैट्स
मोजरी हो या फिर कपड़े, मिरर वर्क का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। मुख्य रूप से पिंक मिरर लेदर एथनिक फ्लैट्स आपकी पार्टी लुक में स्टाइल जोड़ने में मदद कर सकते हैं।
इस तरह की मोजरी में लगे छोटे-छोटे शीशे रात की रोशनी में और ज्यादा चमकते हैं और आपके ट्रेडिशनल लुक में परफेक्शन का तड़का लगाते हैं। पार्टी में इन्हें आप साड़ी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस या लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जूती, मोजरी और नागरा...क्या आप जानते हैं इन तीनों के बीच का असली फर्क?
एथनिक वेडिंग मोजरी
शादी जैसे ख़ास अवसर में दुल्हन के लिए ये मोजरी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के खास अवसरों के लिए गोल्ड-टोन मोजरियां हमेशा से एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
लेदर अपर मैटेरियल से बनी ये मोजरियां आपको न केवल प्रीमियम लुक देती हैं, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ और कम्फर्टेबल भी रहती हैं। गोल्डन शेड होने के कारण इन्हें आप किसी भी रंग के एथनिक के साथ ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप भी पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए मोजरी के ऑप्शन देख रही हैं, तो यहां बताई डिजाइंस से आईडिया ले सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
