15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इन कार्यक्रम में भीड़ से अलग दिखने के लिए हर कोई अपने आउटफिट को खास और अट्रैक्टिव बनता है। आमतौर पर लोग इस दिन तिरंगा थीम के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस तिरंगे के रंगों से थोड़ा हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए कुछ ट्रेंडी लाइट कलर साड़ियां सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं।

लाइट कलर साड़ी के 4 शानदार डिजाइंस 

15 अगस्त के दिन अपने लुक को एलिगेंट और रॉयल टच देने के लिए आप नीचे बताई गई कुछ ट्रेंडी लाइट कलर साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे साड़ी के डिजाइंस स्वतंत्रता दिवस पर आपको सबसे अलग और ग्रेसफुल लुक देंगे।

1. मिरर वर्क साटन साड़ी

अगर आप इस साल 15 अगस्त के दिन ऑफिस में भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत मिरर वर्क साटन साड़ी परफेक्ट रहेगी। इस तरह की साड़ी खासकर स्वतंत्रता दिवस या देशभक्ति से भरे माहौल के लिए एकदम सही रहेगी।

स्टाइलिंग गाइड: इस साड़ी के साथ आप चाहें, तो तिरंगे का कोई एक रंग जैसे ग्रीन, ऑरेंज या व्हाइट कलर की चूड़ी पहनकर माथे पर बिंदी लगा सकती हैं।  

2. पेस्टल पीच या बेबी पिंक ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आप थोड़ा मॉडर्न और सॉफ्ट लुक पसंद करती हैं, तो स्वतंत्रता दिवस के दिन पहनने के लिए आप इस तरह की लाइट पीच या बेबी पिंक जैसी पेस्टल शेड्स की ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं। ऑर्गेंजा फैब्रिक का हल्कापन और उसका फ्लोइंग लुक ऑफिस या कॉलेज के इवेंट्स के लिए परफेक्ट है।

स्टाइलिंग गाइड : इस तरह की साड़ी के साथ आप सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी पहन सकती हैं। इससे आपका लुक बिना किसी तड़क-भड़क के बेहद निखरकर आएगा।

यह भी पढ़ें- Pink Sarees For Women: ये 4 खूबसूरत पिंक कलर की साड़ी आपको देगी रॉयल लुक, दिखेंगी खूबसूरत

3. लाइट कलर नो बॉर्डर टिश्यू साड़ी

15 अगस्त पर तिरंगे के गहरे हरे या ऑरेंज रंग के आउटफिट पहनने के बजाय आप अपने ऑफिस या किसी खास स्वतंत्रता दिवस इवेंट के दौरान यह सुंदर लाइट कलर नो बॉर्डर टिश्यू साड़ी परफ्केट रहेगी। इसे आप मिनिमल मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल के साथ पूरे लुक को कम्पलीट कर सकती हैं। यह साड़ी सवंत्रता दिवस वाले लुक में चार चांद लगा देगी।

स्टाइलिंग गाइड : इस तरह की साड़ी के साथ आप एलिगेंट कंट्रास्ट ब्लाउज और मिनिमल मेकअप कर भीड़ से अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं।

4. एम्ब्रोइडरी बॉर्डर सिल्क साड़ी

लाइट कलर की साड़ी पहनने में खूबसूरत लगने के साथ ही प्रोफेशनल लुक देती है। ऐसे में आप 15 अगस्त के खास मौके पर एम्ब्रोइडरी बॉर्डर सिल्क साड़ी को ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

स्टाइलिंग गाइड : इस तरह की साड़ी के साथ आप ऑक्सिडाइस्ड झुमके ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल सही लगेगी।  

यह भी पढ़ें- Peacock Feather Saree: फंक्शन में दिखेंगी हटके, जब पहनेगी ये 4 तरह की मोरपंख डिजाइन साड़ियां

निष्कर्ष

15 अगस्त के खास अवसर पर भीड़ से अलग दिखने के लिए आप ऊपर बताई गई इन लाइट कलर की साड़ियों को चुनकर अपने एथनिक स्टाइल में रंग भर सकती हैं। ये लाइट कलर साड़ियां न केवल पहनने में बेहद आरामदायक हैं, बल्कि आपको सोबर लुक भी देगी।

यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit : myntra/Moda Rapido/Saree mall/Kalista/Anneca