डेनिम फैशन का ट्रेंड हमेशा रहता है, इसलिए महिलाएं इसके साथ पहनने के लिए अलग-अलग तरह के फुटवियर कलेक्शन रखती हैं। डेनिम ड्रेस स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद कंफर्टेबल भी होती है। इसका कपड़ा हैवी होता है, इसलिए जल्दी पुराना या फटता नहीं। कॉलेज, ऑफिस, दोस्तों के साथ आउटिंग, शॉपिंग, ट्रैवलिंग या फिर कैजुअल डे आउट हो, हर मौके पर आप इसे कैरी कर सकती हैं। अगर आपके पास भी डेनिम के कई ड्रेसिस हैं, लेकिन आप समझ नहीं पा रही हैं कि इसे कैसे कैरी किया जाए, तो यह आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग फुटवियर स्टाइल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
व्हाइट स्नीकर्स (White Sneakers)
डेनिम ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर्स का फैशन कभी पुराना नहीं हो सकता। व्हाइट रंग डेनिम के ब्लू शेड के साथ खूब जचता है। अधिकतर महिलाएं ब्लू ही डेनिम चुनती हैं, लेकिन अगर वाइट भी पहनेंगी, तो भी यह खूबसूरत लगेगा। अगर आप कॉलेज, शॉपिंग, ट्रैवलिंग या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा रही हैं, तो यह बेस्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है। यह चलने फिरने में भी आरामदायक होता है।
रिबन सैंडल (Ribbon Sandals)
कुछ स्टाइलिश पसंद करना चाहती हैं, तो शॉर्ट डेनिम के साथ रिबन स्टाइल चुन सकती हैं। एंकल पर बंधने वाले रिबन पैरों को स्टाइलिश लुक देते हैं। डे पार्टी के लिए यह स्टाइल काफी पसंद किया जाता है। बांधने की वजह से यह काफी आरामदायक हो जाता है, जिससे चलना आसान रहता है।
IMAGE CREDIT- LAUREN CHAN/PINTEREST
स्ट्रैपी सैंडल्स (Strappy Sandals)
डेनिम ड्रेस के साथ ब्लेक कलर की स्ट्रैपी सैंडल्स भी खूब जचती हैं। पतली स्ट्रैप वाली सैंडल्स पैरों को लंबा दिखाती है, साथ ही आपके लुक को भी क्लासी बनाती है। समर सीजन और डे आउटिंग के लिए महिलाएं इस तरह के डिजाइन को चुन सकती हैं। ज्यादातर महिलाओं को यह स्टाइल पसंद आता है।
इसे भी पढ़ें- Fathers Day 2026: फादर्स डे के मौके पर अपने पापा को गिफ्ट करें ये टी शर्ट, देखें डिजाइंस
एंकल बूट्स (Ankle Boots)
कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो आप एंकल बूट्स पहनने का ट्राई क्यों नहीं करतीं। इससे डेनिम ड्रेस का कॉम्बिनेशन हमेशा फैशनेबल माना जाता है। मानसून और सर्दियों के मौसम में महिलाएं इसे ज्यादा पसंद करती हैं। थोड़ा बोल्ड और वेस्टर्न स्टाइल चाहिए, तो आप इस स्टाइल को अपना सकती हैं।
प्लेटफॉर्म सैंडल्स (Platform Sandals)
डेनिम ड्रेस के साथ स्टाइल और कम्फर्ट दोनों चाहिए, तो ये बेस्ट हो सकता है। ये आपकी हाइट को बहुत ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ा बढ़ाने के साथ-साथ मॉडर्न और फैशनेबल लुक भी देता है। समर वेकेशन, बीच ट्रिप या कैजुअल पार्टी के लिए यह महिलाओं को यह ज्यादा पसंद आती है।
इसे भी पढे़ं- बंगाली महिलाओं की पहली पसंद हैं Shankha Pola Bangles, आप भी देखें डिजाइंस
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- MAGNIFIC
