हरतालिका तीज का त्योहार सास और बहु के बीच प्यार, सम्मान और रिश्ते को मजबूत बनाने का पर्व होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं। हरतालिका तीज के दिन सासू मां अपनी नई-नवेली बहुओं को सरगी या सुहाग पिटारी के साथ उपहार में गहने भी देती हैं। अगर आप भी इस साल हरतालिका तीज पर अपनी बहु को बजट में आने वाला कोई गहना देना चाहती हैं, तो 1 ग्राम में बनने वाली सोने की नथ सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

1 ग्राम सोने की 5 ट्रेंडी और लाइटवेट नथ डिजाइंस

आजकल अधिकतर महिलाओं को भारी-भरकम नथ की जगह हल्की और ट्रेंडी नथ डिजाइंस पसंद आ रही हैं। ऐसे में आप भी 1 ग्राम सोने में बेहद खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली नथ बनवाकर बहु को हरतालिका तीज पर गिफ्ट कर सकती हैं।

1. स्मॉल हार्ट टेक्सचर गोल्ड नथ

आजकल की मॉडर्न बहुओं को फ्लोरल और लीफ पैटर्न वाले डिजाइंस खूब पसंद आ रहे हैं। अगर आपकी बहु को भी सिंपल ज्वेलरी के बजाय लीफ और फ्लोरल पैटर्न ज्यादा पसंद हैं, तो आप उसे इस तरह की नथ हरतालिका तीज के दिन उपहार में दे सकती हैं। इस नथ में छोटे-छोटे दिल बने हुए होते हैं, जिसे आप सुनार के यहां आसानी से 1 ग्राम गोल्ड में बनवा सकती हैं। 

(image credit: pinterest/Eternz)

2. स्पार्कलिंग डायमंड नोज पिन

डायमंड के साथ बनी यह खूबसूरत गोल्ड नोज पिन भी आपकी बहु के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। डायमंड और गोल्ड का यह कॉम्बिनेशन पारंपरिक होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लगता है। यह हरतालिका तीज वाले दिन बहु को देने के लिए परफेक्ट है। इसे आप किसी भी सुनार की दुकान से आसानी से खरीद सकती हैं। 

(image credit: pinterest/Bhavani L)

3. रैप्ड वायर्ड डिजाइन गोल्ड नोज पिन

आपकी बहु के लिए इस तरह का खूबसूरत 'रैप्ड वायर्ड' गोल्ड नोज पिन डिजाइन भी बेस्ट हो सकता है। इस डिजाइन को आप 1 से 2 ग्राम सोने में बनवा सकती हैं। यह डिजाइन काफी हल्का होता है, जिससे नाक पर कोई भारीपन महसूस नहीं होता। ऐसे डिजाइंस खासकर नई-नवेली बहुओं के लिए सबसे बेस्ट होते हैं, जिन्हें वे पूजा-पाठ और त्योहारों पर पहन सकती हैं। 

(image credit: pinterest/etsy)

4. फिलीग्री कटवर्क पिन डिजाइन

अगर आपकी बहु को थोड़ी भरी हुई नथ पहनना पसंद है, तो उनके लिए 'फिलीग्री कटवर्क' पिन डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकता है। ऐसे डिजाइंस को आप ज्वेलरी दुकानों से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से खरीद सकती हैं। इसकी बारीक नक्काशी इसे बहुत ही रॉयल और हैवी लुक देती है, जो पहनने के बाद पूरे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

(image credit: pinterest/etsy)

5. सिंगल डायमंड बैंड सेट नोज पिन

आपकी बहु को अगर सिंपल नोज पिन पहनना पसंद है, तो आप उसके लिए इस तरह की डिजाइन बनवा सकती हैं। सिंगल डायमंड बैंड सेट नोज पिन डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसे आप किसी भी सुनार की दुकान या ऑनलाइन ज्वेलरी वेबसाइट से खरीद सकती हैं। हरतालिका तीज वाले दिन बहु को देने के लिए यह एक यादगार तोहफा होगा। 

(image credit: pinterest/etsy)

इस साल हरतालिका तीज के खास मौके पर आप अपनी बहु को ऊपर बताई गई 1 ग्राम सोने की इन लाइटवेट और खूबसूरत नथ में से कोई एक बनवाकर गिफ्ट कर सकती हैं। यह तोहफा उनके लिए एक खास और यादगार तोहफा साबित होगा, जो आप दोनों के रिश्ते में मिठास बढ़ा देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।