फुटवियर स्टाइल करने से पहले हम देखते हैं कि वो कितनी कम्फर्टेबल होती है। इस बार आप फैंसी के साथ-साथ अच्छी डिजाइन वाली कोल्हापुरी चप्पल को वियर करें। कोल्हापुरी चप्पल आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ वियर कर सकती हैं। बस आपको डिजाइन और साइज का खास ध्यान रखना होगा। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइंस वाली कोल्हापुरी चप्पल को वियर कर सकती हैं?

सिल्वर वर्क कोल्हापुरी चप्पल

पैरों में पहनने के लिए आप सिल्वर वर्क वाली कोल्हापुरी चप्पल को वियर कर सकती हैं। चप्पल पहनने के बाद काफी सुंदर लगेगी। साथ ही इससे आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ वियर कर पाएंगी। इसमें जो वर्क होता है। इससे आप इन चप्पलों को शादी या किसी खास फंक्शन में जाने के लिए वियर कर सकती हैं। आपको इस तरह की चप्पल मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

स्टोन वर्क कोल्हापुरी चप्पल

आप अगर किसी खास दिन के लिए कोल्हापुरी चप्पल के डिजाइंस को सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की चप्पल दिखने में फैंसी होती है और बाहर जानें के लिए बेस्ट होती है। इसलिए आप इसे ट्राई करें और लुक को खूबसूरत बनाएं। इसलिए आप भी मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं और इसे वियर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिना दुकानदार से बहस किए इन सीक्रेट ट्रिक्स से पहचानें असली और नकली कोल्हापुरी चप्पल?

घुंघरू डिजाइन कोल्हापुरी चप्पल

आप कुछ अलग तरह की चप्पल को ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप घुंघरू डिजाइन कोल्हापुरी चप्पल को वियर कर सकती हैं। चप्पल पहनने के बाद सुंदर लगेगी। इसमें बने घुंघरू आपको भी पहनने के बाद अच्छा लगेगा। इस तरह की चप्पल आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, जिसे आप सूट के साथ वियर कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें- Wedding Footwear Trend: कोल्हापुरी चप्पल के ये डिजाइन्स वेडिंग लुक के लिए हैं बेस्ट, बढ़ेगी पैरों की खूबसूरती

प्रिंट वर्क वाली कोल्हापुरी चप्पल

आप अगर फैंसी लेकिन रोजाना पहनने के लिए आप चप्पल डिजाइंस को सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली चप्पल को स्टाइल कर सकती हैं। कोल्हापुरी चप्पल पहनने के बाद सुंदर लगेगी। इसे आप फंक्शन या रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए वियर कर सकती हैं। आपको इसे ट्राई करना चाहिए और वियर करना चाहिए।

इस बार आप कोल्हापुरी चप्पल के इन डिजाइंस को ट्राई करें, जिसे वियर करके आपके पैर सुंदर नजर आएंगे। साथ ही आप अन्य तरीके के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Nykaa Fashion/ Myntra